वंदे भारत को देश की सबसे प्रीमियम ट्रेनों में गिना जाता है. इसके अलावा ये भारत की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन भी है. लेकिन अगर आप देखें कि वंदेभारत को कोई पुराना डीजल लोकोमोटिव खींचकर ला रहा है तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पुराना डीजल लोकोमोटिव भारती सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन वंदे भारत को खींचता दिखाई दे रहा है. वीडियो देखकर लोग काफी हैरान हैं.
वंदे भारत को खींचता दिखाई दिया डीजल लोको
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पुराना डीजल लोकोमोटिव देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन को खींचता दिखाई दे रहा है. ये देखने में हैरान कर देने वाला है लेकिन इसके पीछे की वजह भी काफी चौंकाने वाली है. बताया जा रहा है कि वंदेभारत की शंटिंग के दौरान इसे डीजल लोको मोटिव से खींचा जा रहा था.
क्या हो सकती थी वजह, यूजर्स ने बताया
वीडियो में वंदेभारत को यूं डीजल लोकोमोटिव से खिंचता देख यूजर्स भी हैरान हैं और तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. हालांकि बिना बिजली वाले रेलवे डिपो, यार्ड या वाशिंग लाइनों के कुछ हिस्से ऐसे होते हैं जहां ऊपर बिजली के तार सुरक्षा कारणों से नहीं लगाए जाते. वहां भी ट्रेन को केवल डीजल इंजन ही खींच सकता है. इसलिए वंदेभारत डीजल इंजन खींचने की इन्हीं वजहों का यूजर्स दावा कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: तुम भी मदद करना…पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो
बाप तो बाप रहेगा, बोले यूजर्स
वीडियो को the_rail_town नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बाप तो बाप ही रहेगा, डीजल लोको की बात ही अलग है. एक और यूजर ने लिखा…झूला झूलो लेकिन फादर को मत भूलो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कुछ भी हो लेकिन ओल्ड इज गोल्ड.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कोलकाता की ट्यूशन टीचर ने दिखाया स्टूडेंट्स का प्यार, खाने की प्लेट देखकर लोग बोले- किस्मत हो तो ऐसी



.jpg)

