क्या कोई इंसान सिर्फ अपनी कुंडली की वजह से पूरी जिंदगी साइकिल और गाड़ी चलाना न सीखे. सुनने में यह अजीब लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही कहानी तेजी से वायरल हो रही है. दावा है कि 28 साल का एक आईटी इंजीनियर आज तक कोई भी वाहन नहीं चला पाया, क्योंकि उसकी कुंडली में लिखा था कि अगर वह गाड़ी चलाएगा तो किसी की जान जा सकती है. यह कहानी सामने आने के बाद इंटरनेट पर बड़ी बहस छिड़ गई है. इतना ही नहीं, 28 साल का होने के बाद भी उसके पापा उसे ऑफिस छोड़ने जाते हैं.
कुंडली की वजह से नहीं सीख पाया गाड़ी चलाना
अहमदाबाद के उद्यमी प्रितेश लखानी ने X पर इस घटना को शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात 28 साल के एक आईटी इंजीनियर से हुई, जो शादीशुदा है और एक छोटे बच्चे का पिता भी है. अच्छी नौकरी और आर्थिक रूप से मजबूत होने के बावजूद उसने आज तक न साइकिल चलाई और न ही कोई गाड़ी. पोस्ट के मुताबिक, उसके परिवार का मानना है कि उसकी कुंडली में लिखा है कि अगर वह वाहन चलाएगा तो किसी की मौत हो सकती है. इसी डर की वजह से उसे आज तक गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं मिली.
Devils are not born; they are made, sometimes by horoscope.
I met a 28-year-old IT engineer and father to a toddler. He is not allowed to drive any vehicle because his kundli says he might kill someone.
His father drops him at the office every day. He has never learned how to…
— Pritesh Lakhani (@priteshlakhani) June 28, 2026
आज भी पिता ही छोड़ते हैं ऑफिस
पोस्ट में बताया गया कि इंजीनियर के पिता आज भी हर रोज उसे ऑफिस छोड़ने जाते हैं. यह बात सुनकर प्रितेश लखानी ने मजाक में इंजीनियर के पिता से पूछा, “आपकी कुंडली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बारे में क्या लिखा है?” उनका यह सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. हालांकि इस कहानी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसने लोगों को सोचने पर जरूर मजबूर कर दिया है कि क्या किसी की कुंडली रोजमर्रा की जिंदगी के इतने बड़े फैसले तय कर सकती है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कोलकाता की ट्यूशन टीचर ने दिखाया स्टूडेंट्स का प्यार, खाने की प्लेट देखकर लोग बोले- किस्मत हो तो ऐसी
सोशल मीडिया पर बंट गए लोग
यह पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई. कुछ लोगों ने कहा कि ज्योतिष और कुंडली पर विश्वास करना हर परिवार का निजी फैसला है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए. वहीं कई यूजर्स का कहना था कि सिर्फ कुंडली के आधार पर किसी बड़े और समझदार इंसान को जरूरी जीवन कौशल सीखने से रोकना सही नहीं है. लोगों का मानना है कि विश्वास अपनी जगह है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी के फैसले समझदारी और जरूरत के हिसाब से भी लिए जाने चाहिए.
यह भी पढ़ें: Viral Video: तुम भी मदद करना…पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो





