Diesel Theft Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है. यह घटना गुरुग्राम के पटौदी-बिलासपुर रोड पर स्थित यश फिलिंग स्टेशन की है, जहां एक काले रंग की स्कॉर्पियो में छह हजार रुपये का तेल भरवाकर ड्राइवर बिना पैसे दिए फरार हो गया. एक तरफ महंगी गाड़ी और दूसरी तरफ ऐसी हरकत देखकर लोग हैरान भी हैं और गुस्से में भी हैं.
यह वीडियो X पर “Ghar ke kalesh” नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि गाड़ी की कीमत करीब 20 लाख रुपये है, लेकिन उसके मालिक के पास सिर्फ तेल भरवाने के पैसे नहीं थे. ये घटना देखकर लोग हैरान भी हैं और गुस्से में भी, क्योंकि एक तरफ महंगी गाड़ी और दूसरी तरफ ऐसी हरकत, ये बात लोगों के गले नहीं उतर रही.
टैंक फुल… और फिर फरार!
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो चलाने वाला शख्स पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी लेकर पहुंचता है. पंप पर काम करने वाला आदमी महंगी गाड़ी देखकर समझता है कि ग्राहक पूरे पैसे देगा, इसलिए वो बिना झिझक टंकी फुल कर देता है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कुल 6000 रुपये का डीजल गाड़ी में भरा गया था. जैसे ही तेल भरने वाला कर्मचारी पैसे लेने के लिए स्कैनर लाने जाता है, ठीक उसी वक्त स्कॉर्पियो वाला गाड़ी स्टार्ट करके वहां से भाग खड़ा होता है. यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया. पंप पर मौजूद कर्मचारी और बाइक पर सवार तीन अन्य लोग उसका पीछा भी करते हैं, लेकिन स्कॉर्पियो वाला गाड़ी लेकर फरार हो जाता है. फिलहाल इस मामले में आगे क्या कार्रवाई हुई, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
A ₹20 lakh Scorpio, but the driver fills up ₹6,000 worth of diesel and flees! 👀
Gurugram: At a petrol pump located on Bilaspur–Pataudi Road, the Scorpio driver fled the scene without paying after getting fuel. pic.twitter.com/jzU3J3Znbt
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 27, 2026
यह भी पढ़ेंः पालतू कुत्ते के साथ घूम रही महिला के पीछे पड़ा भालू और उसके बाद.. कांप उठे यूजर्स- वीडियो वायरल
वीडियो पर लोगों का फूटा गुस्सा!
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा कि उनके इलाके के पेट्रोल पंप पर तो पहले पैसे लिए जाते हैं, उसके बाद ही गाड़ी की टंकी में तेल डाला जाता है, चाहे गाड़ी कितनी भी बड़ी क्यों न हो. एक और यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि ऐसे “बैल-बुद्धि” लोगों को ये समझ नहीं आता कि अब हर जगह CCTV कैमरे लगे होते हैं, फिर भी वो ऐसी हरकत करने से नहीं चूकते. कुछ लोगों ने इस घटना को सिर्फ पैसे बचाने की कोशिश नहीं बल्कि “किक” यानी मजा लेने की हरकत बता रहे हैं. उनका कहना है कि गाड़ी वाले ने ये काम छह हजार रुपये बचाने के लिए नहीं किया, बल्कि इसमें उसे एक अलग तरह का रोमांच और मजा मिल रहा था, और शायद इसी रोमांच ने उसे ऐसा करने के लिए उकसाया.
यह भी पढ़ेंः Video: अपनी बहन का किराया देने लगा बच्चा तो ऑटो ड्राइवर ने दिखाई दरियादिली, जीत लिया लोगों का दिल





