Wedding Viral Video: शादी-ब्याह के मौके पर खाने-पीने के स्टॉल हमेशा से लोगों के बीच चर्चा का विषय रहे हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. यह वीडियो एक शादी समारोह का है जहां गोलगप्पे का काउंटर लगाया गया था. आम तौर पर ऐसे काउंटर पर लोग लाइन में लगकर बारी-बारी से गोलगप्पे खाते हैं, लेकिन इस वीडियो में मामला कुछ अलग ही नजर आया. यह वीडियो देखते ही लोग हंसी नहीं रोक पा रहे और जल्द ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर होने लगा.
वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में देखा जा रहा है कि शादी में पानी पुरी का ठेला लगा हुआ है और उसके चारों तरफ लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. हर कोई एक साथ गोलगप्पे खाने के लिए आगे बढ़ रहा है, जिससे दुकानदार के लिए सबको एक-एक करके गोलगप्पे देना मुश्किल हो गया. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि दुकानदार आखिरकार परेशान हो गया और उसने तरीका ही बदल दिया. वह मुट्ठी भर-भर कर पानी पुरी उठाता है, उसे पानी में डुबोता है और फिर वहां खड़ी भीड़ में लोगों के हाथों में सीधे पकड़ा देता है. लोग भी इस अंदाज में गोलगप्पे लूटने में पीछे नहीं रहे और जैसे ही हाथ आगे बढ़ता, लोग झपट कर गोलगप्पे ले रहे हैं.
जब शादी में पहली बार गोलगप्पे का काउंटर खुले… 😂 pic.twitter.com/ARVYprRn41
— Renu Yadav (@renuy305) June 26, 2026
यह भी पढ़ेंः वाह BJP Councilor Birthday Drain Viral Video: वाह नेताजी वाह! नहीं सुन रहे थे अधिकारी, बदबूदार नाले में बर्थडे मनाने पहुंच गया BJP पार्षद, वीडियो वायरल
लोगों ने की मजेदार कमेंट्स की बरसात
इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी काफी मजेदार आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि बिहार वालों की एक चीज बहुत अच्छी है कि वो कोई भी काम इस तरह से करते हैं कि लोगों को उनके बारे में बात करनी पड़ती है. कई लोगों ने कहा कि गोलगप्पे खिलाने का यह तरीका बहुत ही फनी है, तो किसी ने अंकल के चेहरे के एक्सप्रेशन पर मजेदार कमेंट किया.
एक यूजर ने मजाक में लिखा कि पहला काउंटर खुला और बारात वाले भूखे शेर बन गए, जबकि कुछ लोगों का कहना था कि गोलगप्पा बारात के किसी भी फंक्शन की पहली पसंद होता है. हालांकि कुछ लोगों ने इस पर हाइजीन यानी साफ-सफाई को लेकर भी सवाल उठाए. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं.
यह भी पढ़ेंः Viral Video: लखनऊ में धूप में बंद कार में छोड़ दिया पेट डॉग, वायरल वीडियो पर लोगों का फूटा गुस्सा





