लाइव मैच में मिस्ट्री गर्ल ने लूटी महफिल, रातों रात बन गई इंटरनेट सेंसेशन- यूजर्स कर रहे तारीफ

लाइव मैच में मिस्ट्री गर्ल ने लूटी महफिल, रातों रात बन गई इंटरनेट सेंसेशन- यूजर्स कर रहे तारीफ


सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता. हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की की मुस्कान और सादगी लोगों का दिल जीत रही है. स्टेडियम में मैच के दौरान जब लाइव ब्रॉडकास्ट कर रहे कैमरे की नजर दर्शकों के बीच बैठी इस लड़की पर पड़ी, तो कुछ ही सेकंड की यह झलक इंटरनेट पर वायरल हो गई. बैंगनी रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आई इस लड़की की मासूम मुस्कान और सादगी ने लोगों को इतना प्रभावित किया कि देखते ही देखते उसे सोशल मीडिया पर ‘मिस्ट्री गर्ल’ और ‘नेचुरल ब्यूटी’ कहकर शेयर किया जाने लगा.

कुछ सेकंड की झलक बनी इंटरनेट सेंसेशन

बताया जा रहा है कि यह वीडियो मैच के लाइव प्रसारण के दौरान रिकॉर्ड हुआ था. कैमरे ने जैसे ही इस दर्शक की ओर फोकस किया, उसकी मुस्कान और शांत अंदाज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जानकारी के मुताबिक यह लड़की इराक के एरबिल शहर के फ्रांसो हरीरी स्टेडियम में इराकी फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शक के रूप में मौजूद थीं. इसके बाद वीडियो की छोटी-सी क्लिप फेसबुक, एक्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगी. कई यूजर्स का कहना है कि बिना किसी मेकअप या दिखावे के भी उनकी सादगी ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया. हालांकि, वायरल वीडियो में मौजूद इस लड़की की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसी वजह से लोग उन्हें ‘मिस्ट्री गर्ल’ कह रहे हैं.

हर तरफ हो रही है खूबसूरती और सादगी की चर्चा

वायरल क्लिप में लड़की कैमरे की तरफ देखकर हल्की मुस्कान देती नजर आती है. यही पल लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी तुलना फिल्मों की अभिनेत्रियों से की, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि उनकी नेचुरल स्माइल ही उन्हें सबसे अलग बनाती है. इंटरनेट पर लगातार इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: तुम भी मदद करना…पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “आजकल कैमरे भी सही लोगों को ढूंढ लेते हैं.” दूसरे यूजर ने कहा, “इतनी नेचुरल स्माइल बहुत कम देखने को मिलती है.” एक और यूजर ने लिखा, “कोई मेकअप नहीं, कोई दिखावा नहीं… यही असली खूबसूरती है.” वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा…मैच कौन जीता पता नहीं, लेकिन इंटरनेट का दिल इस मिस्ट्री गर्ल ने जरूर जीत लिया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कोलकाता की ट्यूशन टीचर ने दिखाया स्टूडेंट्स का प्यार, खाने की प्लेट देखकर लोग बोले- किस्मत हो तो ऐसी