सोनम रघुवंशी, मुस्कान, सिया और निकिता सिंघानिया. ये चार उन महिलाओं के नाम हैं जिनकी वजह से पूरे मर्द समाज में डर का माहौल है. शादीशुदा रात को सो नहीं पा रहे हैं और कुंवारों को अब ब्याह करने में डर लगने लगा है. ऐसे में नए नवेले मर्द जो हाल ही में दूल्हा बने हैं उनके पास अब केवल एक ही ऑप्शन बचा है जिससे वो अपनी जान की सुरक्षा कर सकते हैं और वो है बॉडीगार्ड. जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर बॉडीगार्ड्स को भी साथ ले गया है. ये मजेदार वीडियो देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी.
बॉडीगार्ड्स लेकर हनीमून पर पहुंचा शख्स
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स खूबसूरत वादियों में अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक पोज मारता दिखाई दे रहा है लेकिन हैरानी की बात ये है कि कपल वहां अकेला नहीं है, बल्कि उनके आसपास बॉडीगार्ड खड़े दिखाई दे रहे हैं जिनके हाथ में हथियार हैं. बताया जा रहा है कि ये पति हाल ही के महीनों में हुए हादसों को लेकर इतना डरा हुआ है कि हनीमून पर अपनी पत्नी के साथ साथ बॉडीगार्ड्स का एक ग्रुप लेकर पहुंच गया है. हालांकि बताया जा रहा है कि ये रील केवल मनोरंजन के लिए बनाई गई है लेकिन वीडियो आज के ताजा हाल और पतियों की सुरक्षा पर बराबर रोशनी डाल रहा है.
बेफिक्र होकर वादियों में दिए रोमांटिक पोज
वीडियो में पोज देते हुए शख्स के चेहरे पर अजीब सा डर देखा जा सकता है लेकिन जब वो बॉडीगार्ड्स को देखता है तो उसे सुकून आता है और फिर वो पत्नी के साथ पोज देने में व्यस्त हो जाता है. वीडियो मजेदार होने के साथ साथ आज की सच्चाई को भी बयां कर रहा है कि कैसे मुस्कान, सोनम जैसी महिलाओं के लिए उनके पति की जान की कीमत कुछ नहीं है. वीडियो को लेकर अब यूजर्स भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: तुम भी मदद करना…पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो
यूजर्स बोले- रोमांस होता रहेगा, सुरक्षा सबसे पहले है
वीडियो को dontwaityz नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….भाई को रोमांस से ज्यादा अपनी जान की परवाह है. एक और यूजर ने लिखा…रोमांस तो होता रहेगा, पहले अपनी सुरक्षा जरूरी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये बढ़िया था गुरु.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कोलकाता की ट्यूशन टीचर ने दिखाया स्टूडेंट्स का प्यार, खाने की प्लेट देखकर लोग बोले- किस्मत हो तो ऐसी



.jpg)

