आज सूर्या भाई बहुत खुश होंगे… आयरलैंड से T20 हारी टीम इंडिया तो ट्रोल हुए श्रेयस अय्यर

आज सूर्या भाई बहुत खुश होंगे… आयरलैंड से T20 हारी टीम इंडिया तो ट्रोल हुए श्रेयस अय्यर


India vs Ireland Viral Memes: भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही सोशल मीडिया पर टीम इंडिया और नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर मीम्स और मजेदार पोस्ट की लाइन लग गई. कई यूजर्स ने इस हार को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए, जबकि कुछ लोगों ने सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली का नाम लेकर भी मजाकिया पोस्ट शेयर किए. वहीं दूसरी ओर मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार की वजह भी बताई.

आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराकर बनाया इतिहास

आयरलैंड ने इस मुकाबले में भारत को 34 रन से हराकर इतिहास रच दिया. इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहली बार है, जब आयरलैंड ने भारतीय टीम को हराया है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए 11 मुकाबलों, 8 टी20 और 3 वनडे में हर बार भारत ने जीत हासिल की थी.यह मुकाबला श्रेयस अय्यर के लिए भी खास था. बतौर टी20 कप्तान यह उनका पहला इंटरनेशनल मैच था. हालांकि उनका कप्तानी डेब्यू जीत के साथ यादगार नहीं बन सका.

सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर हुए ट्रोल

भारत की हार के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई मीम्स वायरल होने लगे. एक यूजर ने लिखा कि आज सूर्यकुमार यादव बहुत खुश होंगे. वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा गया कि आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराया, श्रेयस अय्यर को बधाई.

कुछ यूजर्स ने इस हार के बाद विराट कोहली को लेकर भी मजेदार मीम्स शेयर किए. एक वायरल पोस्ट में दिखाया गया कि विराट कोहली इंग्लैंड से आयरलैंड पहुंचकर टीम इंडिया को बचाने जा रहे हैं. वहीं एक दूसरे मीम में लिखा गया, एक समय ऐसा भी था, जब एक खिलाड़ी अकेले ही आयरलैंड जैसी टीमों पर भारी पड़ जाता था. इन मीम्स को हजारों लोगों ने शेयर किया और इस पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: कोलकाता की ट्यूशन टीचर ने दिखाया स्टूडेंट्स का प्यार, खाने की प्लेट देखकर लोग बोले- किस्मत हो तो ऐसी

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा, घबराओ मत, मैं आ रहा हूं. वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, सूर्या भाई तो आज बहुत खुश होंगे. एक अन्य यूजर ने कहा, वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को एक हार के बाद भी लोग ट्रोल करने लगे.वहीं कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी के साथ श्रेयस अय्यर और टीम इंडिया पर कई मजेदार मीम्स शेयर किए.

यह भी पढ़ें – Viral Video: लखनऊ में धूप में बंद कार में छोड़ दिया पेट डॉग, वायरल वीडियो पर लोगों का फूटा गुस्सा