‘300 करोड़ कमाने का मौका है’, ‘वेलकम टू द जंगल’ देख क्या बोली पब्लिक?

‘300 करोड़ कमाने का मौका है’, ‘वेलकम टू द जंगल’ देख क्या बोली पब्लिक?


Welcome to The jungle X Review: अक्षय कुमार कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में हैं. अहमद खान के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म को देखकर हर कोई फैन हो गया है. अक्षय की तारीफ करते हुए लोग थक नहीं रहे हैं. मूवी में उनका डबल रोल है. साथ ही रवीना टंडन के साथ उनकी 20 साल पुरानी केमिस्ट्री भी दर्शकों को याद आ गई है. ऐसे में अब पेड प्रीव्यूज से पब्लिक का रिएक्शन भी सामने आ गया है. चलिए बताते हैं लोग क्या कह रहे हैं.

लोगों को भा गई अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस के लोग फैन हो गए हैं. मूवी में उनकी एक्टिंग को देखकर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं. 58 साल की उम्र में उनका दर्शकों को खूब पसंद आया. उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनका स्वैग और लुक तक लोगों ने खूब पसंद किया. इसके साथ ही एक्टर इसमें डबल रोल में हैं. उनका फेमस डायलॉग ‘बाप तो बाप होता है.’ लोग लिखकर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. इस फिल्म को उनका कॉमेडी जॉनर में कमबैक कह रहे हैं. 

300 करोड़ कमाने का पहला मौका…

इसके साथ ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस और बाकी स्टार्स की एक्टिंग को देखकर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘अक्षय कुमार के पास 300 करोड़ ग्रॉसर बनाने का पहला मौका है. अहमद खान ने इस टाइम हिट बैल दी है. पूरी टीम ने कमाल का काम किया है. ये एक मैसिव एंटरटेनर है.’

फर्स्ट हाफ से ज्यादा फनी है सेकंड हाफ…

इतना ही नहीं, यूजर्स ने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के फर्स्ट हाफ से ज्यादा सेकंड हाफ को एन्जॉय किया. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फिल्म के फर्स्ट हाफ में जबरदस्त कॉमेडी है. हंसते-हंसते पेट में दर्द हो जाता है. लेकिन सेकंड हाफ उससे ज्यादा एंटरटेनिंग हैं. कुछ सीन्स ऐसे हैं कि उन्हें देखकर हंसते-हंसते आंख से आंसू आ जाते हैं. 

कुल मिलाकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ पैसा वसूल और फुल एंटरटेनर है, जिसमें दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस और अन्य कलाकारों ने शानदार काम किया है. इसे उन्होंने पागलपन का कंप्लीट पैकेस बताया है.

ओपनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई कर सकती है ‘वेलकम टू द जंगल’

बहरहाल, अब अगर बात की जाए कि ‘वेलकम टू द जंगल’ ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है. तो रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेड एक्सपर्ट्स कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर 22-23 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. वहीं, अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग के बारे में बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 2.18 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जबकि ब्लॉक सीट के साथ फिल्म ने 5.17 करोड़ की कमाई कर ली है.