सास का अनोखा प्यार! बहू के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजे आम, यहां देखें वायरल वीडियो

सास का अनोखा प्यार! बहू के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजे आम, यहां देखें वायरल वीडियो


Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर सास-बहू के रिश्तों से जुड़ी खबरें और वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया है. इस वीडियो में न कोई बड़ा सरप्राइज है और न ही कोई महंगा तोहफा, फिर भी लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. इसकी वजह एक सास का अपनी बहू के लिए प्यार और अपनापन है.

बिहार की एक महिला ने अपनी बहू के लिए मालदा आमों से भरे कई पैकेट बेंगलुरु भेजे, वीडियो में जिस तरह वह आमों को बड़े प्यार से पैक करती नजर आती हैं, उसे देखकर लोग इमोशनल हो गए और जब उनसे पूछा गया कि इतने सारे आम किसके लिए हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा, मेरी बहू खाएगी.यही एक लाइन अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है. 

बहू के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजे आम

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो के साथ लिखा गया, इस वीडियो की सबसे मीठी चीज मालदा आम नहीं है, बल्कि वह पल है जब वह कहती हैं- ‘मेरी बहू खाएगी’ आखिर तक देखिए कि बिहार से बेंगलुरु तक कितना प्यार पहुंचा है.  पोस्ट में आगे लिखा गया कि एक बार बहू ने अपनी सास से यूं ही कहा था कि उसे मालदा आम बहुत पसंद हैं. इसके बाद सास ने जो किया, उसने लोगों को रिश्तों की असली मिठास का एहसास करा दिया. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: आगे मुआयना कर रही थीं मेयर, पीछे से गड्ढे में गिर गया निगम कर्मचारी- वायरल वीडियो ने कराई फजीहत

वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो की शुरुआत में महिला का बेटा कहता है, ये हमारा आम पैक हो रहा है बिहार से बेंगलुरु में मालदा आम खाएंगे. इसके बाद वीडियो में उसकी मां एक ट्रॉली बैग में बड़े ध्यान से आम रखते हुए दिखाई देती हैं. जब उनसे पूछा जाता है कि ये आम किसके लिए हैं, तो वह तुरंत जवाब देती हैं, मेरी बहू खाएगी. इसके बाद बेटा उन्हें याद दिलाता है कि बैग में केवल 15 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति है. इसके बाद भी मां आमों को बड़े प्यार से पैक करती नजर आती हैं. वीडियो के आखिरी पार्ट में बहू आमों की गिनती करती हुई दिखाई देती है. स्क्रीन पर लिखा आता है, मैं हिसाब लगा रही हूं कि रोज कितने आम खाने होंगे. इसके बाद एक और सीन दिखाया जाता है, जिसमें फ्रिज पूरी तरह मालदा आमों से भरा हुआ नजर आता है. वीडियो पर मजाकिया अंदाज में लिखा गया, अब हमारा फ्रिज आधिकारिक तौर पर मालदा आम का गोदाम बन चुका है. 

सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब लुटाया प्यार

वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने कहा कि हर किसी को ऐसी सास नहीं मिलती, एक यूजर ने लिखा, प्यार करने वाली सास किसी आशीर्वाद से कम नहीं होती. दूसरे यूजर ने कमेंट किया, मेरी बहू खाएगी सुनकर दिल खुश हो गया. एक अन्य यूजर ने लिखा, बिहारी परिवारों में मालदा आम सिर्फ फल नहीं, बल्कि एक परंपरा की तरह है. वहीं एक व्यक्ति ने कहा, सिर्फ मालदा आम वाले लोग ही इस एहसास को समझ सकते हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, आम कुछ समय के लिए हैं, लेकिन मम्मी हमेशा के लिए है. 

यह भी पढ़ें – Venezuela Earthquake Viral Video: धरती डोली, लोग भागे… और फिर खामोशी! कैमरे में कैद हुआ वेनेजुएला का डरावना मंजर; देखें वीडियो