अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी एक बार फिर से फैंस को हंसाने के लिए आ गई है. इस बार ‘हेरी फेरी’ नहीं बल्कि ‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए तीनों स्टार्स फैंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. ‘वेलकम टू द जंगल’ के पेड प्रिव्यूज 25 जून से शुरू हो गए हैं. यूजर्स सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यूज डाल रहे हैं और फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
कोई फिल्म को सुपर फनी बता रहा है. तो कोई फिल्म को पैसा वसूल
‘वेलकम टू द जंगल’ के सोशल मीडिया रिव्यू
एक यूजर ने लिखा- वेलकम टू द जंगल का पेड़ प्रिव्यू देख रहा हूं और फिल्म का इंट्रो जबरदस्त है. एक ने लिखा- फिल्म बहुत फनी है और सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी.
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- थिएटर में 80 से ज्यादा लोग बैठे हैं. कोलकाता में बहुत जबरदस्त बारिश हो रही है और पानी भरा हुआ है फिर भी इतने लोग फिल्म देखने आए हैं.
वहीं ट्रेड एालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को साढ़े 3 स्टार्स दिए. उन्होंने लिखा, ‘एंटरटेनिंग. 1980s स्टाइल मसाला एंटरटेनर के लिए तैयार हो जाइए. फोकस फन, लाफ्टर और लार्जर देन लाइफ एंटरटेमेंट पर है. लॉजिक पर नहीं. कई जोक्स शानदार हैं. वहीं पोस्ट इंटरवल पार्ट थोड़ा स्ट्रेच्ड है. अहमद खान के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि उन्होंने इतनी हड़ी टीम को इतने अच्छे से मैनेज किया. अक्षय कुमार फिल्म को चलाते हैं. सुनील शेट्टी-अरशद वारसी भी शानदार हैं. दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस को लिमिटेड स्पेस मिला है और फिल्म में ज्यादा कुछ करने को नहीं है.’
वहीं एक यूजर ने लिखा- फिल्म का फर्स्ट हाफ में नॉन स्टॉप कॉमेडी है. स्टोरी बांधे रखती है और सरप्राइज ये है कि फिल्म कहीं भी बेतुका नहीं लगती. हर कैरेक्टर का अपना मोमेंट है. पूरा कास्ट को एक साथ खूबसूरत तरीके से लाया गया है. अक्षय कुमार ने साबित किया है कि वो क्यों बेहतरीन एंटरटेन हैं. सुनील शेट्टी और परेश रावल संग उनकी केमिस्ट्री फिल्म में खूब हंसी का तड़का लगाती है. एक्शन सीक्वेंस जबरदस्त है. फिल्म का सेकंड हाफ थोड़ा स्ट्रेच्ड है लेकिन क्लाइमैक्स एंटरटेनिंग है. ओवरऑल फिल्म फनी है, एंटरटेनर है, खूब हंसी, एक्शन है. पैसा वसूल फिल्म है.
#WelcomeToTheJungle Loved DHURANDAR Reference It’s A Funny Dig 😂
Shetty Anna And Arshad Warsi Timing Is Good .
Paresh And Rajpal Yadav Timing Is DISAPPOINTING with Lame Jokes .
Mixup of Awara Pagal Deewana 😂
— 𝗖𝗜𝗡𝗘𝗠𝗔 𝗨𝗡𝗖𝗘𝗡𝗦𝗢𝗥𝗘𝗗 (@Cine_Uncensored) June 25, 2026
एक यूजर ने लिखा- इन लोगों को देखिए, ये कितने फ्रैश, यंग लग रहे हैं और इनकी कॉमिक टाइमिंग इस उम्र में OMG. मुझे नहीं लगता कि 4-5 साल बाद इन सभी को ऐसे देख पाएंगे तो प्लीज जाइए और थिएटर में वेलकम टू द जंगल देखिए. दूसरे यूजर ने लिखा- अरशद और सुनील ने कैरेक्टर्स में जान डाल दी.
Arshad And Sunil ( YEDA ANNA) Nailing the Character 😭😭 #WelcomeToTheJungle pic.twitter.com/nyW3hESRF7
— 𝐊𝐀𝐁𝐈𝐑 (@Akshaythunderr) June 25, 2026
Just look at them guys, they look so fresh, young and their comic timing at this age…OMG!😱🔥
I don’t think 4-5 years later we’ll get to see all of them together like this again.
So please go and watch #WelcomeToTheJungle in theatres..❤️pic.twitter.com/myeDQt3ADc
— ABHAY (@CinephileKS) June 25, 2026
#WelcomeToTheJungle – MOVIE REVIEW ⭐⭐⭐✨ (3.5/5) 🔥👇
The first half is packed with non-stop comedy, a gripping story, and surprisingly avoids feeling illogical. Every character gets their moment, making the ensemble cast work beautifully.
Akshay Kumar once again proves why… pic.twitter.com/Ut5eliNnsQ
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) June 25, 2026
Welcome to the Jungle Movie First Show, #welcometothejungle pic.twitter.com/MXCoJBNCoj
— Vikki Indori (@Mo61460761Vicky) June 25, 2026
More than 80 ppl sitting in my show for Welcome to the jungle, despite massive rains and many areas under waterlogged here in Kolkata…..
Much better occupancy than what I was expecting…. Good….
Let’s see how’s film…. 🤞
— Rohit Jaiswal (@rohitjswl01) June 25, 2026
Now Watching First Paid Preview Of #WelcomeToTheJungle 👌🏻
And The Intro Is Totally Banger 🥵🥶#Akshaykumar 🔥 pic.twitter.com/qifx4laocN
— KBV (@KbvAkshayRus16) June 25, 2026
बता दें कि फिल्म 26 जून से रिलीज हो रही है. इस फिल्म में 30 से ज्यादा स्टार्स हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, अरशद वारसी, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, तुषार कपूर जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है.





