Mother Monkey Returns Phone: सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो हमेशा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, लेकिन जब बात इंसानों जैसे प्यार और समझदारी दिखाने वाले जानवरों की हो तो लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर के बच्चे और उसकी मां के बीच का प्यारा सा व्यवहार देखने को मिल रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग इसे बहुत क्यूट बता रहे हैं, लेकिन इस वीडियो पर किए गए दावे पर विवाद भी हो रहा है कि यह वीडियो असल में कहां का है?
फोन छीनकर भागा बंदर का बच्चा, मां ने लौटाया
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर का छोटा बच्चा एक आदमी के हाथ से फोन छीन लेता है और उसे लेकर उछलता-कूदता भाग जाता है. आदमी और आसपास खड़े लोग उसे देखकर परेशान हो जाते हैं, लेकिन तभी एक प्यारा सा नजारा देखने को मिलता है. बंदर के बच्चे की मां वहां आती है और जैसे अपने बच्चे को समझाती है कि यह सही काम नहीं है. इसके बाद मां बंदर खुद बच्चे के हाथ से फोन लेती है और उसे वापस उसके मालिक को सौंप देती है.
बंदर और उसकी मां के इस व्यवहार को देखकर लोग हैरान भी हैं और खुश भी, क्योंकि यह एक तरह से इंसानों जैसी समझदारी दिखाने वाला नजारा है. वीडियो में दावा किया गया है कि यह घटना उत्तराखंड की है और इसी दावे के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
‘बंदर’ ने अपने बच्चे को समझाया बेटा ‘मोबाइल’ वापस कर दो, बच्चे ने मोबाइल वापस कर दिया.
उत्तराखंड का ये वीडियो बहुत प्यारा है. pic.twitter.com/AP2a8LrVfx— Gyanendra Tiwari (Vistaar News) (@gyanendrat1) June 25, 2026
यह भी पढ़ेंः स्विमिंग पूल में नहा रहे शख्स के कच्छे में घुसा सांप, दोस्तों ने यूं पकड़ा- खौफनाक वीडियो वायरल
वीडियो की असलियत पर छिड़ी बहस
लेकिन इस वीडियो के वायरल पर लोगें ने तरह तरह की प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. कई यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो उत्तराखंड का नहीं बल्कि चीन का है, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि यह वीडियो असल में AI से बनाया गया है. लोगों का कहना है कि इसे चीन का बताने की एक बड़ी वजह यह भी है कि वीडियो में कोई भी भारतीय चेहरा नजर नहीं आता, बल्कि जो भी लोग वीडियो में दिख रहे हैं, वे साफ तौर पर चीन के नजर आते हैं.
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा बंदरों को भी मालूम है के फोन कितनी बुरी चीज है और बच्चों को इससे दूर रहना चाहिए, वही एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उत्तराखंड का बंदर तो चश्मा तक वापस नहीं करता ये तो फोन है. हालांकि कुछ लोग इस बहस से दूर रहकर बस वीडियो में दिख रहे मां-बच्चे के प्यार भरे रिश्ते को देख इसे क्यूट बता रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः Video: ट्रेन के इंजन में घुसी अजगर की खूंखार औलाद, लोको पायलट के छूटे पसीने- वीडियो वायरल





