गोद में बच्चा, सामने EU की बैठक, मीटिंग में बच्चे के साथ पहुंचीं स्वीडिश मंत्री; वीडियो वायरल

गोद में बच्चा, सामने EU की बैठक, मीटिंग में बच्चे के साथ पहुंचीं स्वीडिश मंत्री; वीडियो वायरल


Swedish Climate Minister Viral Video : यूरोपीय संघ (EU) की एक बैठक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्वीडन की जलवायु मंत्री रोमिना पोरमोख्तारी अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर बैठक में शामिल होती दिखाई देती हैं. वीडियो ने लोगों का ध्यान इसलिए खींचा क्योंकि इसमें वह एक साथ अपनी सरकारी जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ अपने बच्चे की देखभाल भी करती नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस वीडियो को मां की जिम्मेदारी और प्रोफेशनल लाइफ के बैलेंस का परफेक्ट कोंबिनेसन बताया है. वीडियो पर लोग लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

गोद में बच्चे को लेकर बैठक में पहुंचीं स्वीडिश मंत्री

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वीडन की जलवायु मंत्री रोमिना पोरमोख्तारी यूरोपीय संघ (EU) की बैठक में अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर पहुंची हैं. बैठक के दौरान बच्चा उनकी गोद में रहता है. वीडियो में कुछ समय के लिए बच्चा रोता हुआ भी दिखाई देता है, लेकिन मंत्री बड़े ही शांत तरीके से उसे संभालती रहती हैं. साथ ही वह बैठक की चर्चा पर भी पूरा ध्यान देती नजर आती हैं. पूरे वीडियो में वह अपनी जिम्मेदारियों और बच्चे दोनों का ध्यान एक साथ रखती दिखाई देती हैं.

मुस्कुराते हुए दिया इंटरव्यू

वीडियो के आगे के हिस्से में मंत्री मीडिया से बातचीत करती हुई दिखाई देती हैं. इस दौरान भी उनका बच्चा उनकी गोद में आराम से चिपका हुआ नजर आता है. बच्चा पूरी तरह शांत दिखाई देता है, जबकि मंत्री मुस्कुराते हुए इंटरव्यू देती हैं. यह सीन सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें – Workers Viral Video : इन मजदूरों के आगे मशीन भी फेल, नहीं देखा होगा ऐसा टीम वर्क; देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मंत्री की खूब तारीफ की. कई यूजर्स ने उन्हें एक जिम्मेदार मां बताया. एक यूजर ने लिखा, मां तो मां होती है, चाहे किसी भी देश की हो. दूसरे यूजर ने लिखा, Women can do everything.एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, Great Mother. किसी ने लिखा, Power of mother love. एक यूजर ने कहा, यह एक सशक्त महिला की पहचान है, जो अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझती है. एक अन्य यूजर ने लिखा, मां तुझे सलाम. वहीं एक यूजर ने कहा, सबसे पहले वह एक मां हैं. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, मां की ममता सबसे बड़ी होती है.

यह भी पढ़ें – Viral Video : सास का अनोखा प्यार! बहू के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजे आम, यहां देखें वायरल वीडियो