Workers Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई मजदूरों का गजब का कॉर्डिनेशन देखने को मिल रहा है. वीडियो में जिस तेजी और समझदारी से सभी मजदूर मिलकर काम कर रहे हैं, उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि अगर टीम में सही कॉर्डिनेशन हो तो इंसान भी मशीनों को टक्कर दे सकता है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग मजदूरों की मेहनत और एक साथ काम करने के तरीके की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
इन मजदूरों के आगे मशीन भी फेल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रक के ऊपर पांच से छह मजदूर खड़े हैं, जबकि नीचे जमीन पर कई मजदूर लाइन बनाकर खड़े हुए हैं. सभी लोग एक तय क्रम में बिना रुके लगातार काम कर रहे हैं. नीचे खड़े मजदूर सामान उठाकर ऊपर की ओर बढ़ाते हैं और ट्रक पर मौजूद मजदूर उसी तेजी से उसे पकड़कर व्यवस्थित तरीके से रखते जाते हैं. पूरे वीडियो में किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं दिखती. हर मजदूर अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बिल्कुल सही समय पर सामान आगे बढ़ाता है. इसी कॉर्डिनेशन की वजह से भारी सामान भी कुछ ही पलों में ट्रक पर पहुंच जाता है. वीडियो खत्म होने तक सभी मजदूर इसी स्पीड और कॉर्डिनेशन के साथ काम करते हुए नजर आते हैं.
Team Work..🤝
मशीनों की रफ्तार देखी होगी लेकिन आज इंसानों की रफ्तार
देख लीजिए इसे कहते हैं टीम वर्क की असली ताकत नीचे सेऊपर तक एक एक नहीं पूरा बंडल पल भर में पहुंच रहा है जब
तालमेल और मेहनत एक साथ हो तो मुश्किल काम से आसान
लगने लगता है कैसा लगा आपको इनका तालमेल है ना गजब pic.twitter.com/De2GJ3f3Zw— KUNDAN PATEL (@KUNDAN00PATEL) June 25, 2026
यह भी पढ़ें – Mother Monkey Returns Phone: बंदर का बच्चा ले भागा शख्स का फोन, मां ने समझाकर कराया वापस, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों ने की टीम वर्क की तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजदूरों की मेहनत और शानदार कॉर्डिनेशन की खूब तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, जब पूरी टीम एक ही लय में काम करती है, तो ऐसा लगता है कि इंसान भी मशीनों से कम नहीं हैं.एक अन्य यूजर ने लिखा, इन मजदूरों के सामने मशीन भी टिक नहीं पाएगी.वहीं एक यूजर ने कहा, जब टीम में भरोसा, कॉर्डिनेशन और मेहनत हो तो इंसान भी मशीनों को टक्कर दे सकता है, यही असली टीम वर्क है. एक अन्य व्यक्ति ने कमेंट किया, यह वीडियो हमें सिखाता है कि संगठन में ही शक्ति होती है. अकेले से ज्यादा मिलकर किया गया काम आसान हो जाता है.किसी ने लिखा, ये टीम नहीं, चलती-फिरती मशीन है.एक अन्य यूजर ने कहा, अगर कॉर्डिनेशन हो तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी आसान लगने लगती है. वहीं एक व्यक्ति ने लिखा, जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाता है तो मुश्किल काम भी आसान हो जाता है. यही टीम वर्क की असली ताकत है.
यह भी पढ़ें – Viral Video : दारू पीकर 11000 वोल्ट की लाइन पर सोने चला गया बेवड़ा, वीडियो देख घूम जाएगा माथा





