स्विमिंग पूल में नहा रहे शख्स के कच्छे में घुसा सांप, दोस्तों ने यूं पकड़ा- खौफनाक वीडियो वायरल

स्विमिंग पूल में नहा रहे शख्स के कच्छे में घुसा सांप, दोस्तों ने यूं पकड़ा- खौफनाक वीडियो वायरल


सोचिए, आप किसी स्विमिंग पूल में नहाने गए हों और आपको पता लगे कि आपके कच्छे में सांप घुस गया है तो आपका रिएक्शन क्या होगा? जाहिर है, कमजोर दिल वाला तो शायद बेसुध ही हो जाएगा. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो उत्तर प्रदेश के औरई का बताया जा रहा है, यहां स्विमिंग पूल में नहाते वक्त एक शख्स के कच्छे में सांप घुस गया, इसके बाद उसके दोस्तों ने जो किया उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

शख्स के कच्छे में घुस गया सांप

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स स्विमिंग पूल में अर्धनग्न अवस्था में खड़ा है और उसके पीछ खड़े दोस्त ने उसका कच्छा पकड़ा हुआ है. वो शख्स सावधानी से कच्छा उतारतक फटाफट तौलिया लपेटता है और कच्छे को उसके दोस्त पूल से निकालकर बाहर फेंक देते हैं. जैसे ही कच्छे को फेंका जाता है उसमें से एक बड़ा सा सांप निकलता है जिसे देखकर वहां खड़ा हर शख्स हैरान रह जाता है. लोग कच्छे से सांप को डंडे की मदद से अलग करते हैं और फिर पूल में सांप अपने कच्छे में घुसा बैठा शख्स राहत की सांस लेता है.

फिर ऐसे की दोस्तों ने मदद

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सांप को कच्छे से निकालते हैं और इसके बाद वो बेसुध हो जाता है. बताया जा रहा है कि कच्छे से निकला ये सांप पानी वाला था और जहरीला नहीं था जिसके चलते कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई. हालांकि जब कच्छे में सांप फंसा हुआ था तो शख्स की सांसे ऊपर नीचे हो गई थी लेकिन वक्त रहते दोस्तों ने मामला संभाल लिया. वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो

यूजर्स बोले, आज से स्विमिंग पूल में नहाने जाना बंद

वीडियो को official_the_mark नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई ने नए डर को अनलॉक कर दिया है. एक और यूजर ने लिखा…अब से स्विमिंग पूल में नहाने जाना बंद. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…सांप ने नुकसान नहीं पहुंचाया था तो उसे मारा क्यों.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा