सुबह 4 बजे फ्रांस की सड़कों पर नंगे पैर घूमी लड़की, बताया- कितनी है वहां सुरक्षा, वीडियो वायरल

सुबह 4 बजे फ्रांस की सड़कों पर नंगे पैर घूमी लड़की, बताया- कितनी है वहां सुरक्षा, वीडियो वायरल


आधी रात या सुबह के अंधेरे में किसी लड़की का सड़क पर अकेले घूमना आज भी दुनिया के कई हिस्सों में किसी बड़े खतरे से कम नहीं माना जाता. लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक भारतीय लड़की का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने महिला सुरक्षा और आजादी की एक नई मिसाल पेश की है. फ्रांस में रहने वाली भारतीय मूल की शुभांगी व्यास ने अपनी कॉलेज पार्टी के बाद सुबह तड़के अकेले घर लौटते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया. वीडियो में वह सुनसान सड़क पर बिल्कुल बेखौफ होकर नंगे पैर टहलती नजर आ रही हैं. शुभांगी ने इस वीडियो के जरिए फ्रांस में मिलने वाली गजब की सुरक्षा और आजादी का अपना अनुभव शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है.

दीक्षांत समारोह की पार्टी के बाद नंगे पैर घर लौटीं शुभांगी

यह पूरा मामला तब का है जब शुभांगी व्यास के कॉलेज में उनका दीक्षांत समारोह था. इसके बाद कॉलेज की तरफ से सभी छात्रों के लिए एक शानदार पार्टी रखी गई थी. पार्टी खत्म होने के बाद जब शुभांगी घर के लिए निकलीं, तो सुबह के करीब 4:30 बज रहे थे. उन्होंने वीडियो में कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए कहा, “हाय, तो आज मेरा कन्वोकेशन था और उसके बाद कॉलेज ने हमारे लिए एक पार्टी रखी थी. इस वक्त सुबह के 4:30 बज रहे हैं और मैं सड़क पर नंगे पैर चलती हुई अपने घर जा रही हूं. सबसे अच्छी बात यह है कि इस वक्त न तो कोई मुझे परेशान कर रहा है, न कोई तंग कर रहा है और न ही कोई मुझसे यह सवाल पूछ रहा है कि मैं इतनी रात को बाहर क्यों घूम रही हूं.”

आजादी और सुरक्षा का ऐसा अहसास दुनिया में और कहां?

शुभांगी ने वीडियो में आगे अपनी खुशी और हैरानी जाहिर करते हुए एक बहुत बड़ा सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “सच कहूं तो, हमें ऐसी सुरक्षा और आजादी का अहसास दुनिया में और कहां मिल सकता है?” शुभांगी की यह बात उन लाखों महिलाओं के दिल को छू गई, जो अक्सर रात के समय अकेले बाहर निकलने में डर या असुरक्षा महसूस करती हैं. इस वीडियो के जरिए उन्होंने यह दिखाया कि जब किसी समाज में महिलाओं को बिना किसी डर के रात में भी घूमने की आज़ादी मिलती है, तो वह पल कितना सुकून देने वाला होता है.

यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो

‘काश हर देश में बेटियां इतनी ही सुरक्षित हों’ वीडियो देख भावुक हुए लोग

सोशल मीडिया पर शुभांगी का यह वीडियो आते ही वायरल हो गया और लोग खासकर महिलाएं इस पर अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रही हैं. एक महिला यूजर ने बेहद भावुक कमेंट करते हुए लिखा, “सुबह के 4:30 बजे एक लड़की का बिना किसी डर के नंगे पैर सड़क पर चलना किसी सपने जैसा लगता है, काश हमारे देश के हर शहर में बेटियां इतनी ही सुरक्षित महसूस कर सकें .” दूसरे यूजर ने लिखा, “यह असली आजादी है, जहां कपड़े या समय देखकर किसी लड़की को जज नहीं किया जाता और न ही कोई उसका पीछा करता है.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “यह वीडियो देखकर अच्छा लगा, लेकिन सभी लड़कियों को हमेशा सावधान भी रहना चाहिए, सुरक्षा व्यवस्था ऐसी ही हर जगह होनी चाहिए .”

यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा