रात को अपने प्रियजनों जैसे मां, बहन बीवी को अकेले कैब से कहीं भेजना किसी के लिए भी चिंताजनक हो सकता है. खासकर दिल्ली एनसीआर जैसे मेट्रो एरिया में तो ये और भी ज्यादा खतरनाक होता है. लेकिन जनाब हर कैब ड्राइवर एक जैसा नहीं होता ये साबित किया है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने. जी हां, इन दिनों एक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें एक भाई रात के वक्त अपनी बहन को कैब में बैठाता दिखाई दे रहा है लेकिन उस भाई की चिंता को कैब ड्राइवर के दो शब्द भरोसे में बदल देते हैं जिसकी तारीफ अब हर जगह हो रही है.
कैब ड्राइवर ने जीता लोगों का दिल, भाई को दिया सुरक्षा का आश्वासन
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की रात के वक्त कैब में सवार होकर गुड़गांव के लिए निकलकी दिखाई दे रही है जैसा कि वीडियो से पता लग रहा है. इस दौरान लड़की का भाई उसे कैब में बैठाने आता है और अपनी बहन से पल पल की अपडेट देने को कहने लगता है, जाहिर है उसे अपनी बहन की चिंता सता रही है कि रात के वक्त वो कैब में एक अनजान ड्राइवर के साथ जा रही है. लेकिन इसी दौरान कैब ड्राइवर जो कहता है उसे सुनकर वहां का माहौल ही बदल जाता है और चिंता भरोसे का रूप ले लेती है.
A girl booked a cab at night from Delhi to Gurgaon.
Her brother walked her to the cab and was asking her to keep updating him on the phone.
CAB DRIVER: Take a picture of my number and address; it’s written outside the car. She is my sister too.
GIRL: Family worries. Thank you,… pic.twitter.com/aRjUJUo9cF
— Lakshay Mehta (@lakshaymehta08) June 21, 2026
आप मेरी भी बहन हो
कैब ड्राइवर परेशान भाई को देखकर कहता है कि चिंता मत करो ये मेरी भी बहन है, इसके बाद लड़की ड्राइवर को धन्यवाद कहती है, ड्राइवर कहता है कि बेफिक्र होकर बैठो और यूं समझो कि ये आपके ही भाई की गाड़ी है इसके बाद लड़की कहती है कि फैमिली है चिंता तो होती है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो
यूजर्स बोले, ड्राइवर भाई ने दिल जीत लिया
वीडियो को @lakshaymehta08 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कैब ड्राइवर ने दिल जीत लिया. एक और यूजर ने लिखा…अगर हर ड्राइवर ऐसा हो तो लड़कियां हर जगह महफूज हो जाएंगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इंटरनेट का सबसे प्यारा वीडियो मिल गया.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा





