खाना डिलीवर भी हो गया और मिला भी नहीं, Zomato के डिलीवरी मैन का फ्रॉड देख फटी रह जाएंगी आंखें

खाना डिलीवर भी हो गया और मिला भी नहीं, Zomato के डिलीवरी मैन का फ्रॉड देख फटी रह जाएंगी आंखें


Viral Video : आज के समय में ऑनलाइन फूड डिलीवरी लोगों की लाइफ का जरूरी हिस्सा बन चुकी है. चाहे दिन हो या देर रात, कुछ ही मिनटों में लोग अपनी पसंद का खाना घर बैठे ऑर्डर कर लेते हैं. यही वजह है कि Zomato और दूसरी फूड डिलीवरी सेवाओं का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. हालांकि, इसके साथ ही डिलीवरी से जुड़े कई अजीब और हैरान कर देने वाले मामले भी सामने आते रहते हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें कभी खाने की पैकिंग को लेकर सवाल उठते हैं तो कभी डिलीवरी प्रक्रिया को लेकर विवाद देखने को मिलता है.

इसी बीच कोलकाता से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक डिलीवरी एजेंट ने पहले उस ऑर्डर करने वाले व्यक्ति के घर के बाहर खाना रखा, डिलीवरी का सबूत दिखाने के लिए उसकी फोटो ली और फिर कुछ ही सेकंड बाद वही खाना उठाकर वहां से चला गया. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

Zomato के डिलीवरी मैन का फ्रॉड देख फटी रह जाएंगी आखें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी एजेंट रात के समय किसी घर के बाहर पहुंचता है. वह ऑर्डर किया गया खाना दरवाजे के सामने रखता है और डिलीवरी पूरी होने का प्रूफ देने के लिए उसकी फोटो खींचता है. आमतौर पर डिलीवरी ऐप्स में ऑर्डर पहुंचाने के बाद फोटो अपलोड की जाती है, जिससे यह साबित किया जा सके कि सामान सही जगह पर पहुंचा दिया गया है, लेकिन वीडियो में आगे जो दिखाई देता है, उसने लोगों को चौंका दिया. फोटो लेने के कुछ ही देर बाद डिलीवरी एजेंट उसी खाने के पैकेट को वापस उठाता है और वहां से चला जाता है. दावा किया जा रहा है कि ऑर्डर करने वाले व्यक्ति तक खाना पहुंचा ही नहीं, जबकि डिलीवरी पूरी दिखा दी गई थी.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. कैमरे में डिलीवरी एजेंट की एक्टिविटी साफ दिखाई दे रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद इसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जाने लगा और देखते ही देखते यह वायरल हो गया.वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स ने इस घटना को भरोसे के साथ धोखा बताया, जबकि कुछ लोगों ने ऑनलाइन ऑर्डर के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी.

यह भी पढ़ें – सुबह 4 बजे फ्रांस की सड़कों पर नंगे पैर घूमी लड़की, बताया- कितनी है वहां सुरक्षा, वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि गरीबी और बेईमानी में फर्क होता है, इंसान गरीब हो सकता है लेकिन बेईमान नहीं होना चाहिए. एक अन्य यूजर ने कहा कि हमारे देश में किसी भी तरह का फ्रॉड देखने को मिल सकता है और इस तरह की घटनाएं लोगों का भरोसा कम करती हैं. वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के लिए खाना ऑर्डर किया गया होगा, उसने शायद बाहर रखने के लिए कहा होगा, लेकिन वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि डिलीवरी एजेंट खुद ही खाना लेकर चला गया. एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि यही कारण है कि वह कैश ऑन डिलीवरी को ज्यादा सुरक्षित मानता है. उसके मुताबिक ऑनलाइन पेमेंट के बाद ऐसी घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें – ‘ये मेरी भी बहन है’ बहन की सुरक्षा को लेकर परेशान हुआ भाई तो कैब ड्राइवर ने यूं दिलाया भरोसा- वीडियो वायरल