ऑस्ट्रेलिया से आए एंडरसन का आगरा में सामान चोरी, अब भट्टे पर उठा रहा ईंटें! वीडियो वायरल

ऑस्ट्रेलिया से आए एंडरसन का आगरा में सामान चोरी, अब भट्टे पर उठा रहा ईंटें! वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए और किस बात पर मीम्स बनने लगें, कोई नहीं जानता. इंटरनेट पर इस वक्त एक ऐसा मजेदार वीडियो धूम मचा रहा है, जिसने लोगों का सिर चकरा दिया है. वायरल वीडियो में एक गोरा विदेशी नागरिक जिसका नाम एंडरसन बताया जा रहा है किसी गांव के ईंट के भट्टे पर देसी मजदूरों की तरह सिर पर तौलिया बांधकर धड़ाधड़ ईंटें लगाता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह बेचारा ऑस्ट्रेलिया से भारत घूमने आया था, लेकिन आगरा में चोरों ने इसका पासपोर्ट, पैसे और सारा सामान उड़ा लिया. अब पेट भरने और घर वापस जाने के पैसे जुटाने के लिए इस विदेशी बाबू को ईंट के भट्टे पर दिहाड़ी मजदूरी करनी पड़ रही है. इस दावे ने इंटरनेट पर हंसी और सस्पेंस का ऐसा तड़का लगाया है कि लोग लोटपोट हो रहे हैं.

‘जिसने भी सामान चुराया है लौटा दो भाई’ सोशल मीडिया पर मजेदार गुहार

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह विदेशी शख्स पूरे देसी अंदाज में धूप में पसीना बहा रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए चोरों से इमोशनल और मजेदार अपील कर रहे हैं. लोग लिख रहे हैं, “ओ भाई आगरा के चोरों, जिसने भी इस बेचारे एंडरसन का सामान चुराया है, प्लीज लौटा दो. गरीब अपने वतन ऑस्ट्रेलिया वापस चला जाएगा, वरना यहीं भट्टे पर काम करते-करते इसकी पूरी जवानी निकल जाएगी.” वीडियो में विदेशी शख्स के चेहरे के हाव-भाव और उसके काम करने का तरीका इतना परफेक्ट है कि लोग इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

मजेदारी या मजबूरी? जनता ने खोल दी वीडियो की पोल

जहां एक तरफ लोग इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ समझदार इंटरनेट यूजर्स ने इस पूरे मामले की हवा निकाल दी है. असल में, लोग इसे पूरी तरह ‘फेक’ और सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया रील बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि आज के समय में अगर किसी विदेशी का पासपोर्ट चोरी हो जाता है, तो वो पुलिस स्टेशन या अपने देश के दूतावास जाता है, न कि किसी गांव के भट्टे पर ईंटें पाथने पहुंचेगा. दरअसल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर सिर्फ व्यूज बटोरने और लोगों को हंसाने के लिए एक प्रैंक या मजेदार रील के तौर पर बनाया गया है, जिसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन विदेशी बाबू की इस मेहनत ने लोगों का मनोरंजन भरपूर कर दिया है. एबीपी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, खबर केवल सोशल मीडिया पर हो रहे दावों के आधार पर लिखी गई है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

‘ऑस्ट्रेलिया का दामाद मिल गया’…कमेंट बॉक्स में आई मीम्स की बाढ़

इस मजेदार वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं और एक से बढ़कर एक कमेंट्स कर रहे. एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “लगता है एंडरसन भाई को भारत का वीजा इतना पसंद आ गया कि उन्होंने यहीं पर अपना परमानेंट बिजनेस शुरू कर दिया.” दूसरे यूजर ने लिखा, “आगरा वालों ने विदेशी मेहमान का ऐसा स्वागत किया कि वो सीधे सिडनी से सीधे ईंट के भट्टे पर पहुंच गया, चोरों थोड़ी तो शर्म करो.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “भाई यह पूरी तरह फेक और स्क्रिप्टेड वीडियो है, लेकिन गोरे भाई की एक्टिंग के पूरे 100 नंबर मिलने चाहिए, साफा एकदम यूपी स्टाइल में बांधा है.”

यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो