एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है Laptop? इस्तेमाल करने से पहले जान लें पूरा हिसाब-किताब

एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है Laptop? इस्तेमाल करने से पहले जान लें पूरा हिसाब-किताब


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ब्राइटनेस कम, ऐप्स बंद कर लैपटॉप की बिजली बचाएं।

Laptop Electricity Consumption: आज की डिजिटल दुनिया में लैपटॉप एक ऐसा डिवाइस हो चुका है जो लोगों के बहुत काम आता है. बच्चों की पढ़ाई से लेकर ऑफिस के काम तक में आज लैपटॉप का इस्तेमाल होता है. इतना ही नहीं, वर्क फ्रॉम होम में भी लैपटॉप की अहम भूमिका होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक घंटे चलने पर आपका लैपटॉप कितनी बिजली खपत करता है. आइए जानते हैं पूरा जोड़-गणित.

कैसे पता चलता है लैपटॉप ने कितनी खर्च की बिजली?

जानकारी के मुताबिक, किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की बिजली खपत को वॉट (Watt) में मापा जाता है. अब लैपटॉप कितनी बिजली खपत कर रहा है यह उसके प्रोसेसर, स्क्रीन साइज, ग्राफिक्स कार्ड और इस्तेमाल करने के तरीके पर भी निर्भर करता है.

आमतौर पर एक नॉर्मल लैपटॉप 30 से 60 वॉट का होता है. वहीं, बिजनेस या प्रोफेशनल लैपटॉप 50 से 90 वॉट और गेमिंग लैपटॉप अक्सर 100 से 250 वॉट तक के हो सकते हैं. इसीलिए हर लैपटॉप की बिजली खपत उसके वॉट पर निर्भर करती है कि वह कितने वॉट का लैपटॉप है.

एक घंटे में कितनी यूनिट बिजली होती है खर्च?

बिजली का बिल यूनिट (kWh) के आधार पर तय किया जाता है. अब अगर 1000 वॉट वाला डिवाइस 1 घंटे तक चलता है तो वह 1 यूनिट बिजली खर्च करेगा. इसी हिसाब से अब अगगर आपका लैपटॉप 50 वॉट का है तो वह करीब 0.05 यूनिट बिजली हर घंटे खर्च करेगा. इसका मतलब है कि 1 घंटे लैपटॉप चलाने पर केवल 0.05 यूनिट बिजली खर्च होगी.

अब महीने का हिसाब लगाएं तो अगर आप अपना लैपटॉप रोज 8 घंटे इस्तेमाल करते हैं तो डेली 3.2 रुपये की बिजली खर्च होती है. इस हिसाब से महीने का करीब 96 रुपये बिजली एक लैपटॉप खर्च कर सकता है. हालांकि गेमिंग या ज्यादा वॉट वाले लैपटॉप ज्यादा बिजली खर्च करेंगे.

कैसे बचाएं बिजली

अगर आप लैपटॉप के इस्तेमाल के साथ-साथ ही बिजली की बचत भी करना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी चीजें ध्यान में रखनी होंगी.

  • जरूरत के हिसाब से ही स्क्रीन की ब्राइटनेस को सेट करें.
  • बेमतलब के ऐप्स और बैकग्राउंड प्रोग्राम को बंद करें.
  • हो सके तो पावर सेविंग मोड का इस्तेमाल करें.
  • इस्तेमाल ने करने की स्थिति में लैपटॉप को स्लीप या शटडाउन कर दें.
  • लैपटॉप की बैटरी फुल चार्ज होने पर चार्जर को प्लग से निकाल दें.

यह भी पढ़ें:

Ceiling Fan या Pedestal Fan! जानें 24 घंटे चलने पर किसकी बिजली खपत है ज्यादा