इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए हैं. जरा सोचिए, अगर आपके सामने अचानक 14 फीट लंबा, काल जैसा काला और फन फैलाए साक्षात यमराज खड़ा हो जाए, तो क्या होगा? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों और वीडियो में एक निडर स्नेक कैचर को मौत से दो-दो हाथ करते देखा जा सकता है. सामने बेहद खतरनाक और आक्रामक किंग कोबरा सांप है, जो किसी भी पल जान लेने के लिए तैयार बैठा है, और पीछे सैकड़ों गांव वालों की सांसें अटकी हुई हैं. यह पूरा नजारा इतना भयानक है कि कमजोर दिल वाले इसे एक बार में पूरा देख भी नहीं पा रहे हैं.
फन फैलाकर फुफकार रहा था काल, गांव में मचा हड़कंप
यह दिल दहला देने वाला मामला एक गांव का है, जहां अचानक 14 फीट लंबे विशालकाय किंग कोबरा के निकलने से हड़कंप मच गया. सांप इतना बड़ा और डरावना था कि उसे देखते ही गांव वालों की चीखें निकल गईं. आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय स्नेक कैचर को दी गई. नीली शर्ट पहने स्नेक कैचर जैसे ही मौके पर पहुंचा, किंग कोबरा ने अपना विशाल फन फैलाकर उसे डराना शुरू कर दिया. वह लगातार फुफकार मार रहा था और हमला करने की ताक में था. वहां मौजूद सैकड़ों गांव वाले दूर खड़े होकर इस रोंगटे खड़े कर देने वाले तमाशे को देख रहे थे और हर किसी के चेहरे पर खौफ साफ नजर आ रहा था.
A massive king cobra was rescued from a farm near a residential area in Rautahat district, Nepal. The snake was found dangerously close to homes. Locals panicked. Then Dipak showed up.
The rescue, caught on video, has since gone viral. The size of the snake in the footage is… pic.twitter.com/XXaTh3gOKt
— Kumaon Jagran (@KumaonJagran) June 20, 2026
सांप पकड़ने वाले की गजब की फुर्ती, मौत के मुंह से निकाला बाहर
इस रेस्क्यू ऑपरेशन का जो वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें साफ देखा जा सकता है कि जरा सी चूक सीधे मौत का कारण बन सकती थी. स्नेक कैचर ने बेहद सूझबूझ और अपनी स्टिक के सहारे सांप पर नियंत्रण पाने की कोशिश की. किंग कोबरा बार-बार अपनी पूंछ पटक रहा था और फन उठाकर सीधे वार करने की मुद्रा में आ रहा था. लेकिन उस जांबाज स्नेक कैचर ने अपनी जान जोखिम में डालकर बेहद सावधानी से उस 14 फीट लंबे काल को काबू किया और उसे सुरक्षित तरीके से बोरे में बंद कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गया, तब जाकर पूरे गांव ने राहत की सांस ली.
यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो
वीडियो देखकर कांप उठे सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- ‘यमराज से आमना-सामना’
जैसे ही यह भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ, यह जंगल की आग की तरह फैल गया. इसे देखकर यूजर्स लगातार हैरान करने वाले कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भाई साहब. यह सांप नहीं, साक्षात यमराज है, इसे पकड़ने वाले के जिगरे को सलाम है.” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “पीछे खड़े गांव वालों को देखो, मौत का तमाशा देखने के लिए कैसे भीड़ लगाकर खड़े हैं, जरा सा बैलेंस बिगड़ता तो कोई नहीं बचता.” एक और यूजर ने लिखा, “वीडियो देखकर ही मेरे रोंगटे खड़े हो गए, यह बेहद डरावना है.”
यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा



.jpg)

