‘सेट पर सन्नाटा छा गया था…’, जब सलमान खान को देखकर उपासना सिंह बोलीं- कौन है ये आदमी?

‘सेट पर सन्नाटा छा गया था…’, जब सलमान खान को देखकर उपासना सिंह बोलीं- कौन है ये आदमी?


भारतीय सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस उपासना सिंह अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहती हैं. अब एक्ट्रेस एक बार फिर अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उपासना सिंह ने हाल ही में इंटरव्यू में सलमान खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने खुलासा किया कि कई साल पहले उन्होंने कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ पर भाईजान को ‘कौन है ये आदमी’ कह दिया था, जो बाद में चलकर उनकी फेमस लाइन भी बन गई. 

कपिल की बुआ बनकर हुईं फेमस
उपासना सिंह शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में कपिल की बुआ का किरदार निभाती थीं. वो शो में आए हर गेस्ट के साथ फ्लर्टिंग करती दिखती थीं. उनका ये अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता था. हाल ही में उपासना सिंह ने गलाटा इंडिया से बातचीत में शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की यादें फिर से ताजा की. उन्होंने सलमान खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया. 

जानिए क्या था मजेदार किस्सा?
उपासना ने कहा, ‘मैंने सलमान खान के साथ काफी काम किया है. हमने ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में काम किया. हमने कपिल शर्मा के शो पर भी काफी बार साथ काम किया है. ये जो लाइन है ‘कौन है ये आदमी?’ इसलिए बनी क्योंकि सलमान और मैं साथ में शूटिंग कर रहे थे.’

ये भी पढ़ेंः Toxic Release Date: ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट आई सामने, 26 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रहे यश, श्रद्धा कपूर की फिल्म से होगा क्लैश

कौन है ये आदमी?
उन्होंने आगे कहा, ‘उस समय हमें कभी पता नहीं होता था कि हमारे सामने बैठा स्टार क्या बोलेगा. हम एक प्ले की तरह अपने-अपने हिस्से तैयार करते थे और जानते थे कि हमें क्या बोलना है, लेकिन हमें कभी पता नहीं होता था कि गेस्ट स्टार के साथ किस तरह की बातचीत होगी. तो जब सलमान खान साल 2014 में अपनी फिल्म ‘जय हो’ को प्रमोट करने आए थे तो उन्होंने मुझसे कुछ कहा और मेरे मुंह से अचानक निकल गया कौन है ये आदमी?’

सलमान खान हंसते-हंसते सोफे पर गिर गए थे…
उपासना आगे कहती हैं, ‘उस वक्त सेट पर 14 कैमरा थे और चारों तरफ सन्नाटा छा गया था. हर किसी को लगा कि सलमान को बुरा लग जाएगा, वो सेट छोड़कर चले जाएंगे और शो अधूरा रह जाएगा. हालांकि, सलमान मेरी लाइन पर जोर-जोर से हंसने लगे. सलमान जी इतना हंसने लगे कि वो लगभग सोफे से गिरने वाले थे. वो करीब 4-5 मिनट तक लगातार हंसते रहे. उसके बाद जो भी स्टार शो पर आया उसने मेरे मुंह से यही डायलॉग सुना ‘कौन है ये आदमी?’.

पिछली बार इस फिल्में दिखीं उपासना सिंह
वर्क फ्रंट की बात करें तो उपासना पिछली बार फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘टॉमची’ में नजर आई थीं. 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन राजेश गुप्ता ने किया था. इसमें यशपाल शर्मा, रति अग्निहोत्री, मधु शाह और मनोज जोशी जैसे एक्टर्स नजर आए थे.

ये भी पढ़ेंः अमिताभ-जया से रणबीर कपूर तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे सेलेब्स, वीडियो वायरल