फ्लैट देखने गई लड़कियों को बालकनी में मिला खुला बाथरूम, यूजर्स के उड़े होश

फ्लैट देखने गई लड़कियों को बालकनी में मिला खुला बाथरूम, यूजर्स के उड़े होश


बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में किराए पर एक अच्छा और बजट में घर ढूंढना किसी जंग जीतने से कम नहीं है. लोग घर ढूंढते समय अच्छी बालकनी, वेंटिलेशन और अच्छा व्यू मांगते हैं, लेकिन बेंगलुरु के एक मकान मालिक ने जो कर दिखाया है, उसकी कल्पना किसी ने सपने में भी नहीं की होगी. सोशल मीडिया पर एक ऐसा मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. दो लड़कियां जब बेंगलुरु में एक फ्लैट देखने पहुंचीं, तो सब कुछ ठीक था, लेकिन जैसे ही उन्होंने बालकनी का दरवाजा खोला, सामने का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. मकान मालिक ने बालकनी के ठीक बीचों-बीच एक चालू टॉयलेट (कमोड) लगवा रखा था.

‘तैयार रहिए उस नजारे के लिए जो बालकनी में है’

यह पूरा मामला तब सामने आया जब तृषा नाम की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर अपने घर ढूंढने का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में तृषा अपनी एक सहेली के साथ फ्लैट का दौरा करती नजर आ रही हैं. घर अंदर से बिल्कुल साधारण और ठीक-ठाक लग रहा था. वीडियो के ऊपर लिखा था, “रुकिए और देखिए कि बालकनी में क्या है.” जैसे ही कैमरा बालकनी की तरफ घूमता है, वहां न तो कोई पेड़-पौधे थे, न कपड़े सुखाने का स्टैंड और न ही कोई सुंदर नजारा, बल्कि वहां खुले आसमान के नीचे एक सफेद रंग का चमचमाता हुआ टॉयलेट पॉट फिट था. दोनों लड़कियों के चेहरे के हाव-भाव बता रहे थे कि उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था.

बेंगलुरु के मकान मालिकों का ‘नेक्स्ट लेवल’ टैलेंट

तृषा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बेंगलुरु में अब तक का हाउस हंटिंग का अनुभव.” यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही आग की तरह फैल गया. लोग यह सोचकर परेशान हैं कि आखिर किस आर्किटेक्ट या मकान मालिक के दिमाग में बालकनी में टॉयलेट सीट लगाने का ऐसा क्रांतिकारी विचार आया होगा. सोशल मीडिया पर लोग बेंगलुरु के इस अजीबो-गरीब रेंटल मार्केट का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. कुछ लोगों ने तो तंज कसते हुए यह भी कह दिया कि मकान मालिक अब इसे ‘प्रीमियम फीचर’ बताकर फ्लैट का किराया और ज्यादा बढ़ा देंगे, क्योंकि यहां बेहतरीन वेंटिलेशन और हवादार नजारा मुफ्त मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो

‘व्यू के साथ बाथरूम’ वीडियो देख लोटपोट हुए सोशल मीडिया यूजर्स

इस मजेदार वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हंसते-हंसते बेहाल हैं और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “बेंगलुरु के मकान मालिक हर दिन तरक्की का एक नया लेवल अनलॉक कर रहे हैं, भाई साहब.” दूसरे यूजर ने लिखा, “यह बालकनी नहीं है, यह तो बेहतरीन व्यू के साथ एक आलीशान बाथरूम है.” वहीं एक और यूजर ने बेंगलुरु में घर ढूंढने की लाचारी पर लिखा, “बेंगलुरु में किराए का घर ढूंढने के लिए इंसान को आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी बहुत मजबूत होना पड़ता है,सोचो सुबह की चाय कोई इस सीट के बगल में कैसे पिएगा.”

यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा