बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आखिरकार तमाम विवादों, विरोध प्रदर्शनों और कानूनी अड़चनों के बाद 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस रिजल्ट के जारी होने के साथ ही पिछले कई महीनों से चल रहा इंतजार और सस्पेंस पूरी तरह खत्म हो गया है. इस साल की परीक्षा में श्रद्धा पांडे ने कुल 593 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है. उनके ठीक पीछे शशांक गौरव और आयुष बिजोय रहे, जिन्होंने 592-592 अंक हासिल कर दूसरा और तीसरा स्थान शेयर किया है. पटना में आयोग के अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने नतीजों की आधिकारिक घोषणा की. उन्होंने बताया कि कुल 2,035 रिक्तियों के मुकाबले 2,027 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है.
काफी वक्त से था रिजल्ट का इंतजार
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आखिरकार तमाम विवादों, विरोध प्रदर्शनों और कानूनी अड़चनों के बाद 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है . इस रिजल्ट के जारी होने के साथ ही पिछले कई महीनों से चल रहा इंतजार और सस्पेंस पूरी तरह खत्म हो गया है . इस साल की परीक्षा में श्रद्धा पांडे ने कुल 593 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है . उनके ठीक पीछे शशांक गौरव और आयुष बिजोय रहे, जिन्होंने 592-592 अंक हासिल कर दूसरा और तीसरा स्थान शेयर किया है . पटना में आयोग के अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने नतीजों की आधिकारिक घोषणा की . उन्होंने बताया कि कुल 2,035 रिक्तियों के मुकाबले 2,027 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है.
BPSC 70th Result: इन 6 आसान स्टेप्स में चेक करें अपना रिजल्ट
अगर आप अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान तरीके को फॉलो कर सकते हैं-
आधिकारिक वेबसाइट खोलें: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in को ओपन करें .
रिजल्ट सेक्शन में जाएं: वेबसाइट के होमपेज पर ही आपको Result या फिर Important Notice का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें .
लिंक पर क्लिक करें: यहां आपको ’70th Combined Competitive Examination Final Result’ का एक्टिव लिंक मिलेगा, इस पर टिक करें .
PDF फाइल डाउनलोड करें: लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने चयनित उम्मीदवारों की एक पीडीएफ मेरिट लिस्ट खुल जाएगी, इसे अपने डिवाइस में डाउनलोड कर लें .
अपना रोल नंबर ढूंढें: इस पीडीएफ फाइल को खोलकर अपने कीबोर्ड पर Ctrl+F दबाएं और अपना रोल नंबर या नाम लिखकर सर्च करें, यदि आपका चयन हुआ है तो आपका नंबर हाईलाइट हो जाएगा .
प्रिंटआउट सुरक्षित रखें: भविष्य के संदर्भ और आगे की कागजी कार्रवाई के लिए इस रिजल्ट पेज का एक प्रिंटआउट निकालकर या स्क्रीनशॉट लेकर अपने पास जरूर रख लें .
विवादों और हंगामे के बीच पूरी हुई प्रक्रिया
इस ऐतिहासिक भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत पिछले साल 4 जनवरी 2025 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के साथ हुई थी . लेकिन शुरुआत से ही यह परीक्षा विवादों में घिर गई जब बापू परीक्षा परिसर में भारी हंगामा और बवाल देखने को मिला. इसके बाद आयोग को प्रारंभिक परीक्षा रद्द करनी पड़ी और दोबारा परीक्षा आयोजित करानी पड़ी थी. इतना ही नहीं, इस भर्ती को पूरी तरह रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों ने करीब तीन महीने तक लंबा विरोध प्रदर्शन भी किया था. हालांकि, तमाम दबावों के बावजूद आयोग ने अपनी चयन प्रक्रिया को जारी रखा और स्पष्ट किया कि परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता से किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: Re-NEET 2026: री-नीट से पहले देशभर में सुरक्षा का रिहर्सल, मॉकड्रिल के जरिए तैयारियों की परख
आयोग के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती
बीपीएससी के अधिकारियों के मुताबिक, यह भर्ती अभियान आयोग के पूरे इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा अभियान रहा है. इस बार कुल 2,035 प्रशासनिक पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी, जिसके अंतिम चरण यानी इंटरव्यू में रिकॉर्ड 5,450 उम्मीदवार शामिल हुए थे. आयोग ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के इंटरव्यू लेने के कारण ही फाइनल रिजल्ट जारी करने में थोड़ा वक्त लगा. अगर पिछले सालों से तुलना करें तो 68वीं परीक्षा में सिर्फ 324 पद थे और 817 लोगों का इंटरव्यू हुआ था, जबकि 69वीं परीक्षा में 475 पदों के लिए 1,252 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया था. उनकी तुलना में इस बार का काम कई गुना बड़ा था.
यह भी पढ़ें: 33 Percent Passing Marks Rule: किसी भी एग्जाम में 33% ही क्यों होता है पासिंग मार्क्स, इससे ज्यादा या कम क्यों नहीं?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI





