अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है. एक नई आने वाली किताब में दावा किया गया है कि 80 साल के राष्ट्रपति ट्रंप की देर रात की कुछ अजीब और गंदी आदतों की वजह से व्हाइट हाउस का स्टाफ बेहद परेशान रहता है. किताब के मुताबिक, ट्रंप रात को बेडरूम में चिप्स के पैकेट और कचरा फर्श पर ही फेंक देते हैं, जिसे सुबह स्टाफ को साफ करना पड़ता है. इतना ही नहीं, साफ-सफाई के मामले में उनकी कुछ ऐसी अजीब पसंद हैं जिन्हें सुनकर कोई भी हैरान रह जाए. इस खुलासे के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रंप की लाइफस्टाइल को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
कूड़े के साथ फेंक देते हैं चांदी के महंगे बर्तन
व्हाइट हाउस के मशहूर पत्रकारों मैगी हैबरमैन और जोनाथन स्वान की नई किताब ‘रिजीम चेंज, इनसाइड द इंपीरियल प्रेसीडेंसी ऑफ डोनाल्ड ट्रम्प’ में यह चौंकाने वाला दावा किया गया है. किताब के मुताबिक, ट्रंप को देर रात स्नैक्स खाने की आदत है और वह अक्सर आलू के चिप्स के खाली पैकेट, स्टारबक्स के रैपर और आइसक्रीम के डिब्बे कचरे के डिब्बे में या फिर सीधे फर्श पर ही छोड़ देते हैं. बात यहीं खत्म नहीं होती, स्टाफ को ट्रंप के कमरे के कचरे पर खास नजर रखनी पड़ती है क्योंकि कई बार वो गलती से व्हाइट हाउस के बेहद महंगे चांदी के बर्तन भी कचरे में फेंक देते हैं.
बाथरूम में कालीन बिछाने का अजीब शौक
किताब में ट्रंप की एक और अजीब और अस्वच्छ आदत का जिक्र है, जो कि बाथरूम में कालीन बिछाने की है. शावर के पास का कालीन अक्सर पानी से पूरी तरह भीग जाता है, जिससे स्टाफ को डर रहता है कि कहीं वहां फंगस न लग जाए. इसका इलाज करने के लिए स्टाफ ने उसी कालीन के छोटे-छोटे टुकड़े काट कर रखे हैं, जिन्हें भीगने पर बदल दिया जाता है. इसके अलावा, ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया व्हाइट हाउस में एक बेडरूम भी शेयर नहीं करते हैं. ट्रंप ने अपने बेडरूम को चमकाने के लिए मेलानिया के पसंद किए हुए सामान को भी अपने कमरे में शिफ्ट कर लिया, जिससे दोनों के बीच अंदरूनी मुकाबला जैसा माहौल बन गया था.
यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो
‘राष्ट्रपति हैं या हॉस्टल के लड़के?’ भड़के यूजर्स
इस खबर के बाहर आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रंप को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “80 साल की उम्र में भी ट्रंप किसी हॉस्टल के लड़के की तरह रह रहे हैं, फर्श पर कचरा फेंकना बेहद अजीब है.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “बाथरूम में कालीन कौन रखता है? यह बहुत ही अस्वच्छ है, वहां का स्टाफ सच में तारीफ के काबिल है जो यह सब झेलता है.” एक तीसरे यूजर ने लिखा की, “चांदी के बर्तन कचरे में फेंकना दिखाता है कि उन्हें किसी चीज की परवाह नहीं है, यह वाकई एक सनसनीखेज खुलासा है.”
यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा





