इस फिल्म ने कमाया था 640% का मुनाफा, बड़े-बड़े दिग्गजों को नए लड़के ने चटाई थी धूल

इस फिल्म ने कमाया था 640% का मुनाफा, बड़े-बड़े दिग्गजों को नए लड़के ने चटाई थी धूल


बॉलीवुड में हर साल ढेरों फिल्में बनती हैं. कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिर जाती हैं तो कई फिल्में ताबड़तोड़ कमाई करती हैं. कई फिल्में ऐसी रहती हैं जो टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई करने के साथ-साथ हमेशा के लिए यादगार बन जाती हैं. आज हम आपको साल 2025 की एक ऐसी ही पिक्चर के बारे में बता रहे हैं. इसमें नए कलाकारों ने काम किया था और उनकी फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसने 640 परसेंट तक मुनाफा कमाया था.

एक साल पहले आई थी फिल्म

यहां हम जिस फिल्म की आपसे बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘सैयारा’. ये फिल्म करीब एक साल पहले रिलीज हुई थी. इसके जरिए अहान पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं उनके अपोजिट नजर आई थीं अनीत पड्डा. अनीत भी तब बॉलीवुड के लिए एक नया चेहरा ही थीं. इस जोड़ी ने टिकट खिड़की पर जबरदस्त धूम मचाई थी.

ये भी पढ़ें: राजनीति से क्या है ‘अल्फा’ की शरवरी वाघ का रिश्ता? नाना रह चुके हैं महाराष्ट्र के CM

कितने करोड़ में बनी थी ‘सैयारा’

सैयारा का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था. ये एक रोमांटिक फिल्म है जैसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये था. इसमें अहान ने कृष कपूर और अनीत ने वाणी बत्रा नाम का किरदार निभाया था.

कमाया था 640 परसेंट मुनाफा

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सैयारा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 21.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. वहीं फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 329.73 करोड़ रुपये हुआ था. वहीं दुनियाभर में इसका कलेक्शन 570 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसे 640 परसेंट तक प्रॉफिट हुआ था.

ये भी पढ़ें: 1800 करोड़ की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर 2’ अब OTT पर, ओरिजिनल और बिना कट वाला वर्जन देखना है तो तुरंत पढ़ें खबर

अक्षय-सलमान-अजय की फिल्मों को चटाई थी धूल

सैयारा साल 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी थी. इसकी कमाई के आगे ऋतिक रोशन की वॉर 2, अक्षय कुमार की हाउसफुल 5, अजय देवगन की फिल्म रेड 2 और सलमान खान की सिकंदर जैसी फिल्में टिक नहीं पाई थीं. वहीं इसने रजनीकांत की कुली, महाअवतार नरसिम्हा, लोका: चैप्टर 1, दे कॉल हिम ओजी, सितारें जमीन पर, गुड बैड अग्ली, गेम चेंजर, थामा और जॉली एलएलबी 3 जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया था.