Pressure Cooker Blast Video: कुकर एक ऐसा बर्तन है जो अक्सर हर महिलाओं का खाना पकाने का पक्का दोस्त होता है. दाल बनानी हो, चावल या फिर आलू का पराठा बनाने के लिए आलू उबालने हों, लेकिन ये जितना ही महिलाओं के किचन के साथी होते हैं उतने ही इसके फटने के खतरे भी उतने ही होते हैं. ऐसी बातें सोचकर ही हर किसी की रूह कांप जाए. ऐसा ही एक शाजापुर, मध्य प्रदेश का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख हर किसी की रूह कांप जाए. वीडियो में एक कुकर के धमाके ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर कौन सा प्रेशर कुकर इस्तेमाल करें. हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या प्रेशर कुकर फटने से पहले कोई संकेत देता है या नहीं. इस वीडियो को देखकर हजारों लोगों की आंखें खुल गई हैं.
अचानक हुआ धमाका, धुएं से भर गया पूरा किचन
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला रोजाना की तरह आज भी खाने की तैयारी कर रही है. उसने कुकर को गैस पर चढ़ा रखा हुआ है, हर चीज नॉर्मल दिख रही है. वह जैसे ही गैस के दूसरे चूल्हे पर कड़ाही रखने जाती है वैसे ही गैस पर रखा कुकर फट जाता है और पूरे किचन में धुआं-धुआं हो जाता है. वीडियो देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि धमाका कितना तेज हुआ था और शायद महिला को गंभीर चोट आने की आशंका भी जताई जा रही है. यह वीडियो हर आम आदमी से जुड़ा हुआ है क्योंकि रोजाना हर किसी की मां, बहन, दादी किचन में खाना बनाती हैं. यही कारण है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या कभी प्रेशर कुकर फटते हुए देखा है।
📍शाजापुर मध्यप्रदेश pic.twitter.com/xdDTYu7jFt
— Pradeep Maikhuri (@PradeepMaikhur3) June 15, 2026
यह भी पढ़ेंः Video: 2 मिनट से छूट रही थी वंदेभारत, महिला ने लगाई गुहार तो पिघला ट्रेन मैनेजर का दिल और रोक दी गाड़ी
वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
वीडियो के वायरल होने के बाद हजारों यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि “अक्सर ज्यादातर लोग पैसे बचाने के लिए सस्ते कुकर खरीद लेते हैं, जिसके कारण उनको इस तरह के धमाके का सामना करना पड़ता है.” और एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये पहला मामला नहीं है जिसमें कुकर फट गया हो, कुकर का कम ही इस्तेमाल करें, रोजाना इस्तेमाल करने से भी कुकर फट सकता है. “
वहीं कई लोग बता रहे हैं कि इस वीडियो में कुकर के फटने का कारण है कि वह गैस के बराबर में रखा हुआ है. वे सलाह दे रहे हैं कि हमेशा गैस स्टोव को सिलेंडर से ऊपर रखना चाहिए. ऐसे ही हजारों कमेंट्स इस वीडियो के नीचे देखने को मिल रहे हैं. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ेंः नोएडा में विदेशी महिलाओं की दादागिरी! पूलसाइड पर करती दिखीं स्मोकिंग- वीडियो वायरल





