विदेशी युवक ने कनाडा में देसी स्टाइल में बेची सब्जी, गली मोहल्लों में लगाया भिंडी बाजार

विदेशी युवक ने कनाडा में देसी स्टाइल में बेची सब्जी, गली मोहल्लों में लगाया भिंडी बाजार


आपने गली मोहल्ले और सड़कों पर आलू ले लो, भिंडी ले लो जैसी आवाजें सुनी होंगी. ये आवाजें उन सब्जी वालों की रहती है जो रोज सुबह और शाम आपकी गलियों में सब्जियां बेचने आते हैं. लेकिन जरा सोचिए कैसा हो कि आप कनाडा जैसे शांत और विकसित देश में हों और वहां आपको ये सारी आवाजें सुनाई देने लगें? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक कनाडा की सड़कों पर देसी स्टाइल में ठेले पर सब्जियां बेचता दिखाई दे रहा है. वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.

कनाडा में देसी स्टाइल में सब्जी बेचता दिखा शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने लोगों को चौंकाया हुआ है. जहां एक शख्स कनाडा की सड़कों पर आलू, भिंडी गोभी और तरह तरह की सब्जियां बेचता दिखाई दे रहा है. हैरान करने वाली बात तो ये है कि ये शख्स भारतीय भी नहीं लग रहा है और आवाज मारते हुए आधी हिंदी और आधी इंग्लिश बोल रहा है. लोग इस शख्स का वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं जबकि एक और महिला अपने कुत्ते के साथ साथ ये सारा तमाशा देखते हुए मुस्कुरा रही है.

इससे पहले लंदन में समोसा और आम बेचते दिखी थी महिला

ये पहली बार नहीं है कि देसी स्टाइल में विदेश की सड़कों पर कोई चीज बेची गई हो. इससे पहले लंदन की सड़कों पर समोसा और आम बेचते हुए भी एक महिला वायरल हो चुकी है जिसका वीडियो लाखों लोगों ने देखा था. अब कनाडा की सड़कों पर युवक का सब्जी बेचना दिखा रहा है कि भारतीयों की छाप वहां भी छूट जाती है जहां वो रहते ही नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video : बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो

यूजर्स बोले, ये सब रील के लिए किया जा रहा है

वीडियो को mannabanwait नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडिय को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भारतीयों की छाप हर जगह मौजूद है. एक और यूजर ने लिखा…सब इंस्टाग्राम रील के लिए किया जा रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों को और कोई काम नहीं है क्या, व्यूज के लिए कुछ भी कर लेते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: डर से बड़ी होती है पेट की भूख… जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे मजदूर