‘पापा बुला रहे हैं बेटा उठ जा’ बेटे की लाश पर बिलखता रहा पिता, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा

‘पापा बुला रहे हैं बेटा उठ जा’ बेटे की लाश पर बिलखता रहा पिता, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा


उत्तर प्रदेश से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को अंदर से झकझोर कर रख दिया है.  यहां के मशहूर इस्कॉन मंदिर के बाहर लगे एक कूलर में करंट उतर आने से मध्य प्रदेश से दर्शन करने आए 21 साल के एक मासूम नौजवान की मौत हो गई. इस हादसे के बाद अस्पताल से मृतक के पिता का एक बेहद भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने इकलौते बेटे की लाश के सामने बिलखते हुए उसे जगाने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो देखने के बाद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं.

पिता का रो-रोकर बुरा हाल 

अस्पताल के अंदर का एक बहुत ही भावुक और दिल तोड़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पिता अपने इकलौते बेटे की मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और वह रोते हुए बार-बार अपने बेटे से कह रहे हैं “उठ जा बेटा, पापा बुला रहे हैं.” डॉक्टरों के मना करने के बाद भी पिता हार मानने को तैयार नहीं थे और खुद अपने बेटे को होश में लाने के लिए उसकी छाती दबाकर CPR देकर उसे उठाने की कोशिश करते रहे.

पिता ने बचाने की कोशिश की

मृतक का नाम अभिज्ञान बताया जा रहा है कि करंट लगते ही अभिज्ञान चिल्लाया. अपने बेटे की चीख सुनकर पिता अमित कुमार उसे बचाने के लिए दौड़े और उसे खींचने की कोशिश की. लेकिन करंट का झटका इतना तेज था कि पिता दूर जा गिरे और अभिज्ञान कूलर से ही चिपका रह गया. बाद में वहां मौजूद लोगों और भक्तों ने किसी तरह उसे कूलर से अलग किया और तुरंत जिला अस्पताल ले गए. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: डर से बड़ी होती है पेट की भूख… जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे मजदूर

यूजर्स भी हुए भावुक

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…एक पिता का ये दर्द कोई नहीं समझ सकता. एक और यूजर ने लिखा…हमारे साथ भी आज से 8 साल पहले ऐसा हादसा हुआ था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन हादसों से लोगों को सीख लेनी चाहिए, जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो.

यह भी पढ़ें: Viral Video : बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो