किसी ने दिया 1100% प्रॉफिट, किसी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 2026 में मराठी-साउथ की छोटी फिल्म

किसी ने दिया 1100% प्रॉफिट, किसी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 2026 में मराठी-साउथ की छोटी फिल्म


2026 में बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कई छोटे बजट की फिल्मों का दबदबा रहा. मराठी और साउथ की छोटे बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों जैसे ‘भारत भाग्य विधाता’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ओ रोमियो, इक्कीस को पछाड़ दिया है. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो कम बजट में बनी और बॉक्स ऑफिस पर छाई रहीं. 

‘देऊळ बंद 2’

इस फिल्म का बजट 10 करोड़ है. फिल्म ने इंडिया में नेट 68.72 करोड़ कमाए. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 81.08 करोड़ रहा है. फिल्म ने 587.2 परसेंट प्रॉफिट कमाया है. फिल्म अभी थिएटर में लगी है और धमाकेदार कमाई कर रही है.

‘तुम्बाडची मंजुला’

फिल्म का बजट 6 करोड़ बताया जा रहा है. फिल्म थिएटर में लगी है और 10 दिन में फिल्म 9.58 करोड़ कमा चुकी है. फिल्म ने अभी तक 59.67 प्रॉफिट कमा लिया है.

किसी ने दिया 1100% प्रॉफिट, किसी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 2026 में मराठी-साउथ की छोटी फिल्मों ने मचाया धमाल

ये भी पढ़ें- Sanchita Ugale Suicide: संचिता उगाले का हुआ पोस्टमार्टम, घर पहुंचा शव, परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल

‘क्रांतीज्योती विद्यालय’

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘क्रांतीज्योती विद्यालय’ 4 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म ने 27.35 करोड़ का नेट कलेकशन किया था. फिल्म ने 583.75 परसेंट का प्रॉफिट दिया था.

ये भी पढ़ें- Box Office: 7 करोड़ में बनी वो मराठी फिल्म जिसने कमाया था 457 परसेंट का प्रॉफिट, नाना पाटेकर ने निभाया लीड रोल

‘वाझा 2 बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स’

‘वाझा 2’ 10 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म ने इंडिया में नेट 129.42 करोड़ की कमाई की. वहीं फिल्म ने 1194.2 परसेंट का प्रॉफिट कमाया. फिल्म सुपरडुपर हिट रही. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था.

‘थाई किझावी’

IMDB के मुताबिक, फिल्म 9 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म ने इंडिया में नेट 62.46 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने 53.46 करोड़ का रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट कमाया. वहीं 594 परसेंट का प्रॉफिट कमाया. फिल्म सुपरहिट रही. इस फिल्म में राधिका सरतकुमार लीड रोल में थीं. फिल्म को बहुत सराहा गया था.

किसी ने दिया 1100% प्रॉफिट, किसी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 2026 में मराठी-साउथ की छोटी फिल्मों ने मचाया धमाल

‘भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम’

 इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म का बजट 10 करोड़ रहा. फिल्म ने 40.04 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए. फिल्म ने 25.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने ओवरसीज में 10.50 करोड़ कमाए. फिल्म ने 151 परसेंट का प्रॉफिट कमाया.