प्रभाकर प्रसाद वो भारतीय शख्स हैं जो अमेरिका में देसी चाय बेचते हैं और लोग उन्हें चायगाय के नाम से भी जानते हैं. हाल ही में वो भारत आए और अपने दूध वाले से बातचीत करने लगे जिसका एक छोटा सा हिस्सा उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस दौरान वो अपने बिहारी चाय वाले को अमेरिका में दूध की कीमत बताते नजर आ रहे हैं. जब भारत के दूध वाले को पता चलता है कि अमेरिका में एक लीटर दूध की कीमत 450 रुपये है तो उसके होश फाख्ता हो जाते हैं. वीडियो को लेकर अब यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
अमेरिका में दूध का रेट सुन भारतीय दूध वाले के उड़े होश
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारत के रहने वाले प्रभाकर प्रसाद दिखाई दे रहे हैं जो अमेरिका में रहते हैं और वहां देसी चाय बेचते हैं. वो अपने दूध वाले से बात करते हुए कहते हैं कि अमेरिका में एक लीटर दूध की कीमत 450 रुपये है जिसके बाद दूध वाला उनकी बात पर यकीन नहीं कर पाता. जब उसे भरोसा दिलाया जाता है कि ये सच है तो वो हैरान रह जाता है और अपने दूध को अमेरिका में निर्यात करने की इच्छा जताता है.
चाय की कीमत सुन खड़े हो गए कान
चाय की कीमत सुनकर तो चायवाला और भी हैरान रह जाता है. प्रभाकर उसे बताते हैं कि अमेरिका में एक कप चाय 900 रुपये में बिकती है जिसके बाद दूध वाले की आंखें फटी रह जाती है और उसे इन बातों पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल लगने लगता है. आपको बता दें कि प्रभाकर प्रसाद अमेरिका में अपने हाथों से बनी चाय बेचते हैं जिसे विदेशी लोग और वहां रहने वाले भारतीय काफी पसंद करते हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video : बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो
यूजर्स बोले, भारत ही सबसे बढ़िया है
वीडियो को chaiguy_la नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अमेरिका में पैसा ज्यादा है लेकिन खर्चा इतना है कि सब बराबर हो जाता है. एक और यूजर ने लिखा…450 के दूध में हम महीने भर चाय पीते हैं यहां. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भारत ही अच्छा है, कम कमाओ खुश रहो.
यह भी पढ़ें: Viral Video: डर से बड़ी होती है पेट की भूख… जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे मजदूर





