वंदे भारत ट्रेन भारत की सबसे लग्जरी और प्रीमियम ट्रेनों में शुमार है. इतना ही नहीं, इसे लेकर ये दावा भी किया जाता है कि वंदेभारत देश की सबसे तेज ट्रेन है. वंदेभारत वक्त की इतनी पाबंद है कि ठीक समय से एक सेकंड भी ऊपर नहीं होता और सीटी पड़ जाती है. ऐसे में कई बार यात्री कुछ मिनट की वजह से अपनी ट्रेन चूक जाते हैं और उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला यात्री अपने पति के साथ जैसे ही स्टेशन में घुसती है वंदेभारत चल पड़ती है, लेकिन इसके बाद जो होता है वो देखने लायक है.
महिला यात्री की छूटी वंदेभारत फिर लगाई दौड़
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को वंदेभारत ट्रेन के पीछे पीछे हाथ जोड़ते हुए भागते देखा जा सकता है. देखने से साफ लग रहा है कि महिला ने ट्रेन पकड़ने में देरी कर दी और ट्रेन अपने तय वक्त पर रवाना हो चुकी है. ऐसे में महिला ट्रेन मैनेजर से बाहर से ही हाथ जोड़कर ट्रेन रुकवाने की विनती करती है और ट्रेन के पीछे पीछे दौड़ लगाने लगती है. इतना ही नहीं, महिला के पीछे उसका साथी भी सामान लेकर ट्रेन का पीछा कर रहा है.
ट्रेन मैनेजर का पिघला दिल और लगवा दिए ब्रेक
महिला की गुहार और ट्रेन के पीछे दौड़ देखकर आखिरकार ट्रेन मैनेजर का भी दिल पिघल जाता है और ट्रेन रुकवाने का सिग्नल भेजता है, जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया जाता है और महिला और उसका साथी ट्रेन में चढ़ जाते हैं. वीडियो को लेकर अब लोग अलग अलग कमेंट्स कर रहे हैं. क्योंकि वंदेभारत जैसी ट्रेन इतनी आसानी से रुकती नहीं है लेकिन एक यात्री की गुहार पर उसे रोकना अपने आप में बड़ी बात है.
यह भी पढ़ें: Viral Video : बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो
यूजर्स बोले, महिला थी इसलिए….
वीडियो को manu_rail_pilot नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लड़की है इसलिए रोक दी, कोई लड़का होता तो जलील करके भगा दिया जाता. एक और यूजर ने लिखा…ट्रेन मैनेजर ने मजबूरी समझी और एक दम सही कदम उठाया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…यात्रियों को भी समझदारी दिखाकर स्टेशन टाइम से पहुंचना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Viral Video: डर से बड़ी होती है पेट की भूख… जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे मजदूर



.jpg)

