कोच्चि की वॉटर मेट्रो में यात्रियों ने खेला गरबा, वीडियो देख भड़के लोग, बोले- जीरो सिविक सेंस

कोच्चि की वॉटर मेट्रो में यात्रियों ने खेला गरबा, वीडियो देख भड़के लोग, बोले- जीरो सिविक सेंस


सोशल मीडिया पर हर दिन तरह तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ चौंका देते हैं, कुछ हंसा देते हैं तो कुछ को देखकर रोना आ जाता है. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है उसने लोगों को चौंकाया भी है, हंसाया भी है और गुस्सा भी दिला दिया है. जी हां, वीडियो कोच्चि की वॉटर मेट्रो का बताया जा रहा है जिसमें कुछ यात्रियों के गरबा खेलने से सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया. वीडियो को लेकर यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स करने लगे.

कोच्चि वॉटर मेट्रो में यात्रियों ने खेला गरबा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे कोच्चि की वॉटर मेट्रो का बताया जा रहा है. वीडियो में मेट्रो यात्री अपनी सीट से खड़े होकर गरबा खेलते दिखाई दे रहे हैं, जिसकी वजह से मेट्रो के बाकी यात्रियों को असुविधा होती दिखाई दे रही है. वीडियो में दिख रहा है कि यात्रियों का एक ग्रुप बगैर किसी की परवाह किए मेट्रो के बीचों बीच गरबा खेलते हुए शोर मचा रहा है जिसे देखकर सोशल मीडिया भड़क गया है.

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विरोध

वीडियो में लोग गरबा जरूर खेल रहे हैं लेकिन किसी यात्री ने इसका विरोध नहीं किया. विरोध की शुरुआत ही सोशल मीडिया से हुई और वहीं थम गई. वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुका है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कोई इसके पक्ष में बोल रहा है तो कोई इसका विरोध करते हुए अपने तर्क दे रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: डर से बड़ी होती है पेट की भूख… जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे मजदूर

यूजर्स बोले, इसे ही कहते हैं जीरो सिविक सेंस

वीडियो को  by.chrzn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…केरला को तो छोड़ दो प्लीज. एक और यूजर ने लिखा…इसे कहते हैं जीरो सिविक सेंस, ये सब अपने घर में करो पब्लिक ट्रांसपोर्ट में नहीं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…गरबा ही तो खेल रहे हैं, किसी को परेशान थोड़ी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video : बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो