Aaj ka Meen Rashifal 15 June 2026: मीन राशि के व्यापारी आज भूलकर भी न लें कर्ज पर सामान, भद्र य

Aaj ka Meen Rashifal 15 June 2026: मीन राशि के व्यापारी आज भूलकर भी न लें कर्ज पर सामान, भद्र य


Aaj ka Meen Rashifal 15 June 2026: आज का मीन राशिफल, 15 जून 2026 आज द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्या तिथि (सुबह 08:24 तक, इसके बाद प्रतिपदा) और सोमवार का दिन है. आज ग्रह-नक्षत्रों के महासंयोग से वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग के साथ शूल और गण्ड योग का प्रभाव रहेगा.

सबसे विशेष बात यह है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज बुद्धि और व्यापार का कारक ‘भद्र योग’ सक्रिय रहेगा, जो आपको कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद करेगा. चंद्रमा सुबह 08:41 के बाद आपके चतुर्थ भाव (सुख व माता का स्थान) यानी मिथुन राशि में संचरण करेंगे.

आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

  • शुभ का चौघड़िया: सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक
  • लाभ-अमृत का चौघड़िया: दोपहर 04:00 से शाम 06:00 बजे तक
  • राहुकाल (अशुभ समय): सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक (इस समय नए व शुभ कार्यों की शुरुआत से बचें)
  • यात्रा संदेश: आज आपके लिए पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करना सुखद और मंगलमय रहेगा.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

पारिवारिक जीवन व माता का स्वास्थ्य: आज चंद्रमा आपकी राशि से चौथे भाव (चतुर्थ यानी सुख व माता का स्थान) में गोचर करेंगे. इसके प्रभाव से आज आपकी माता जी की सेहत (Mother’s Health) कुछ कमजोर रह सकती है, इसलिए उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और लापरवाही न बरतें.

करियर और व्यापार: व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. आज बाजार में ग्राहकों (Customers) को संतुष्ट करना आपके लिए काफी मुश्किल साबित होगा, क्योंकि उनकी कुछ डिमांड्स आपके लिए घाटे का सौदा बन सकती हैं, जिससे आपके मन में चिंता बढ़ेगी.

आज अपने कर्मचारियों (Employees) और बिजनेस पार्टियों के साथ तालमेल की कमी के कारण आपको व्यापार में कुछ आर्थिक नुकसान (Loss) उठाना पड़ सकता है, इसलिए आपसी संवाद बेहतर रखें. निवेश (Investment) करने के मामले में भी आज का दिन आपके फेवर में नहीं है, इसलिए नया निवेश टाल दें. एक बात का विशेष ध्यान रखें, आज अपनी कंपनी या काम के लिए अधिक मात्रा में कर्ज (उधार) पर सामान बिल्कुल न लें, अन्यथा आने वाले समय में आप बड़ी परेशानियों में घिर सकते हैं.

नौकरी और कार्यक्षेत्र: नौकरीपेशा जातकों (Employed Persons) के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. वर्कप्लेस पर आज आलस्य (Laziness) करने से पूरी तरह बचें, क्योंकि आपकी छोटी सी लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकता है और सीनियर्स की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है जो जातक आज छुट्टी (लीव) पर हैं, उन्हें भी अचानक घर से काम (Work from Home) करने के निर्देश मिल सकते हैं, जिससे व्यस्तता बढ़ेगी.

मार्केटिंग फील्ड से जुड़े एंप्लॉइज़ को बदलते मौसम का विशेष ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और आपकी सेहत का पाया डगमगा सकता है.

लव लाइफ: सूर्य आज आपके चतुर्थ भाव (मिथुन राशि) में विराजमान हैं. इसके प्रभाव से लव लाइफ (Love Life) में कोई भी बड़ा फैसला लेते समय जल्दबाजी न करें. परिवार और फैमिली की सहमति के बिना कोई भी निर्णय लेना आपके रिश्ते के भविष्य के लिए ठीक नहीं रहेगा.

छात्र और युवा: विद्यार्थियों, कलाकारों और खिलाड़ियों (Students, Artists & Sports Person) के लिए आज का दिन अनुशासित रहने का है. खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए सुबह जल्दी उठकर योग, प्राणायाम और मेडिटेशन (ध्यान) को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें.

  • शुभ रंग: नेवी ब्लू (Navy Blue)
  • शुभ अंक (Lucky No): 3
  • अशुभ अंक (Unlucky No): 9

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.