- HDFC बैंक ने विभिन्न अवधियों के MCLR में वृद्धि की.
- कई अन्य प्रमुख बैंकों ने भी अपनी उधार दरें बढ़ाईं.
- बढ़ी ब्याज दरें ग्राहकों की मासिक EMI बढ़ाएंगी.
Bank Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने हाल ही में मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 5-10 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है. इसे चलते 1 साल का MCLR (जिससे अधिकतर रिटेल लोन जुड़े होते हैं) 8.35% से बढ़कर 8.40% हो गए हैं. इसी तरह से 2 साल की अवधि वाले लोन पर सबसे ज्यादा 10bps का इजाफा किया गया है, जो अब 8.55% है.
बता दें कि रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) द्वारा हाल ही में रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने के बावजूद बैंकों न अपनी फंडिंग कॉस्ट के दबाव के चलते MCLR (Marginal Cost of Funds-Based Lending Rate) में बढ़ोतरी की है. इसका सीधा असर होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों की मासिक EMI पर पड़ेगा.
इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)- इस सरकारी बैंक ने अपनी ब्याज दरों में संशोधन करते हुए नया रेट स्लैब लागू किया है. इसके तहत, पांच अलग-अलग समय सीमा वाले लोन पर ब्याज 0.05% बढ़ाया गया है. इसका 1 साल का MCLR 8.70% से बढ़कर 8.75% हो गया है. 6 महीने का MCLR 8.45% से बढ़कर 8.50% हो गया है. 3 महीने के MCLR को बढ़ाकर 8.20% कर दिया गया है, जो पहले 8.15% था. इसी तरह से 1 महीने और 1 दिन के MCLR को बढ़ाकर क्रमश: 7.95% और 7.85% कर दिया गया है.
केनरा बैंक (Canara Bank)- केनरा बैंक ने भी हाल ही में अपनी वित्तीय समीक्षा के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. इसके एक दिन का MCLR 7.90% से बढ़ाकर 7.95% कर दिया गया है. एक महीने के MCLR को 7.95% से बढ़ाकर 8.00% और तीन महीने के MCLR को 8.20% से बढ़कर 8.25% कर दिया गया है. छह महीने का रेट 8.55% से बढ़ाकर 8.60% कर दिया गया है.
इंडियन बैंक (Indian Bank)- इंडियन बैंक ने अपने 1 साल के MCLR रेट को 10 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 8.55% कर दिया है, जो पहले 8.75% था.
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)- बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपने 1 साल का MCLR 8.75% कर दिया है.
ग्राहकों पर असर
अगर आपका मौजूदा होम या कार लोन MCLR बेस्ड फ्लोटिंग रेट पर आधािरत है, तो लोन रिसेट डेट आते ही आपकी मंथली EMI बढ़ जाएगी या फिर आपके लोन की अवधि लंबी हो जाएगी. बैंकों के इस कदम से अब नए ग्राहकों को पर्सनल लोन या होम लोन पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज दरों पर ऑफर किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें:
बढ़ती महंगाई के बीच एक और झटका! इस बैंक ने बढ़ा दी ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन होगा महंगा





