कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जो इंसानियत और प्रकृति के खूबसूरत रिश्ते को एक ही फ्रेम में दिखा देते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी चिड़िया अपने अंडों की रक्षा के लिए ट्रैक्टर के सामने डटकर खड़ी हो जाती है. खेत जोतते समय जब ट्रैक्टर उसके घोंसले के पास पहुंचता है, तो वह निडर होकर अपने पंख फैला लेती है और जोर-जोर से आवाज निकालकर मानो खतरे की चेतावनी देने लगती है.
मां का साहस देख रुका ट्रैक्टर
वीडियो में देखा जा सकता है कि खेत में ट्रैक्टर चल रहा होता है और जैसे ही वह चिड़िया के अंडों के पास पहुंचता है, चिड़िया अचानक सामने आ जाती है. वह अपने पंख फैलाकर ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश करती है. उसका यह व्यवहार साफ दिखाता है कि एक मां अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए किसी भी खतरे से टकराने को तैयार रहती है, चाहे सामने कितना ही बड़ा खतरा क्यों न हो.
इंसानियत भी आई नजर
इस पूरी घटना में सबसे खास बात यह रही कि ट्रैक्टर चला रहे व्यक्ति ने भी संवेदनशीलता दिखाई. उसने तुरंत ट्रैक्टर रोक दिया और चिड़िया के अंडों को सावधानी से उठाकर सुरक्षित जगह पर रख दिया. इसके बाद चिड़िया वापस अपने अंडों के पास आकर बैठ गई, मानो वह उस इंसान का धन्यवाद कर रही हो जिसने उसके बच्चों की जान बचा ली.
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे “मां के प्यार की सबसे खूबसूरत मिसाल” बताया है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह वीडियो हमें सिखाता है कि इंसान और जानवरों के बीच संवेदनशीलता कितनी जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: डर से बड़ी होती है पेट की भूख… जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे मजदूर
यूजर्स के रिएक्शन
कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, “मां तो मां होती है, चाहे इंसान हो या चिड़िया.” वहीं दूसरे ने कहा, “ट्रैक्टर वाले भाई को सलाम, जिसने वक्त रहते समझदारी दिखाई.” कई यूजर्स ने इस वीडियो को ‘दिल जीत लेने वाला’ बताया और कहा कि ऐसी छोटी-छोटी घटनाएं इंसानियत पर भरोसा बढ़ाती हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video : बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो



.jpg)

