Lightning struck SriLankan Airlines Airbus: श्रीलंका में बड़ा विमान हादसा होने से रह गया. अगर यह होता, तबाही का मंजर कुछ और होता. लेकिन किस्मत और पायलट की सूझबूझ से प्लेन को दोबारा सफलतापूर्वक उतारा गया. 12 जून यानी शुक्रवार को कोलंबो से सिडनी जा रही श्रीलंका की एयरलाइंस की एयरबस पर बिजली गिर गई. इससे विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. इस विमान का नाम A330-243 है. इसके बाएं इंजन पर बिजली गिरने की घटना हुई है. इधर, फ्लाइट क्रू ने सावधानी बरतते हुए विमान को बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मोड़ने का फैसला किया. यहां विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है. यह आधिकारिक जानकारी एयरलाइंस के तरफ से एक बयान में दी गई है.
पूरा मामला क्या है?
घटना को लेकर जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, कोलंबों से रात 1 बजे विमान ने उड़ान भरा. इसके कुछ समय बाद इस विमान को खराब मौसम और बिजली गिरने जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा. बिजली गिरने से विमान का बायां इंजन क्षतिग्रस्त हुआ है. यहां इंजन के कवर पर जलने के निशान बन गए हैं. साथ ही कुछ हिस्से उखड़ गए हैं.
यह भी पढ़ेंः ईरान और अमेरिका के बीच डील में किन मुद्दों पर बनी सहमति? डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियार को लेकर ये बताया
इतने यात्री सवार थे विमान में, सभी सुरक्षित
इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी तरह की चोट की खबर नहीं है. विमान 207 यात्री सवार थे. 16 क्रू सदस्यों में से किसी को भी चोट नहीं आई है. यात्रियों को दूसरे एयरबस A330 में शिफ्ट किया गया. इसके साथ ही यह विमान सिडनी रवाना हो गया है. वहीं, घटना का शिकार हुए विमान को जरूरी स्ट्रक्चरल जांच और इंजन की मरम्मत के लिए एयरलाइन के हैंगर में भेजा गया है.
यह भी पढ़ें : TMC के बागी सांसदों की लिस्ट में जुड़ा नया नाम, सुदीप बंदोपाध्याय ने भी छोड़ा साथ, ममता बनर्जी को लग सकता है झटका



.jpg)

