Viral Video : “आज कुछ तूफानी करते हैं” 7 लाख का गोल्ड सेट लेकर ऐसे फरार हुआ युवक, देंखे वायरल वीडियो

Viral Video : “आज कुछ तूफानी करते हैं” 7 लाख का गोल्ड सेट लेकर ऐसे फरार हुआ युवक, देंखे वायरल वीडियो


Viral Video : पंजाब के लुधियाना से ज्वेलरी शॉप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरानी भी जता रहे हैं और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक युवक ज्वेलरी खरीदने के बहाने दुकान में एंटर होता है और कुछ ही मिनटों में करीब 7 लाख रुपये का गोल्ड सेट लेकर आराम से वहां से फरार हो गया. वहीं सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, लेकिन इसके बाद भी आरोपी इतनी आसानी से निकल गया कि दुकान के कर्मचारी कुछ समझ ही नहीं पाए. 

7 लाख का गोल्ड सेट लेकर ऐसे फरार हुआ युवक

वीडियो के मुताबिक, यह घटना लुधियाना के सराफा बाजार की बताई जा रही है. युवक कसटमर बनकर दुकान में पहुंचा और सोने के गहने देखने लगा. उसने दुकानदार से अलग-अलग डिजाइन के सेट दिखाने को कहा, जिससे किसी को उस पर शक न हो. इसी दौरान उसने करीब 7 लाख रुपये कीमत का एक गोल्ड सेट अपने हाथ में लिया और मौका मिलते ही दुकान से बाहर निकलकर फरार हो गया. घटना इतनी तेजी से हुई कि दुकानदार भी समझ नहीं पाया. दुकान में लगे CCTV कैमरों ने चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बेहद नॉर्मल तरीके से दुकान में मौजूद है और किसी भी तरह की घबराहट उसके चेहरे पर दिखाई नहीं देती, वह आराम से सेट देख रहा होता है और जैसे ही मौका मिलता है सेट अपने हाथ में लेकर दुकान से बाहर भाग निकलता है. 

यह भी पढ़ें – Elephant Viral Video: हाथी भाई को क्या हुआ… दीवार तोड़कर गजानन ने मारी एंट्री, मच गई अफरा-तफरी; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट्स 

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस घटना पर तरह-तरह के कमेंट किए कई लोगों ने दुकानदार की लापरवाही पर सवाल उठाए, तो कुछ ने मजेदार मीम्स बनाकर घटना को वायरल कर दिया. जिसमें एक यूजर ने लिखा, आज कुछ तूफानी करते हैं… भाई ने इसे कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया. वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, चोरी गलत है, लेकिन इतनी शांति से 7 लाख रुपये का गोल्ड सेट लेकर निकलने का कॉन्फिडेंस कहां से आता है भाई, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, यह सबसे आसान चोरी लग रही है. कुछ लोगों का मानना है कि दुकानदारों को भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें – Viral Video : मुरझाए खीरों को केमिकल में डुबोकर हरा कर रहा था सब्जीवाला, यूजर्स बोले- खुलेआम कैंसर बेच रहा