बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो

बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो


Viral Video : राजस्थान के जालौर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां घर के बाहर टहल रहे एक बुजुर्ग पर अचानक एक बैल ने हमला कर दिया. इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और डरे हुए भी हैं. इस घटना ने एक बार फिर सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के खतरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अक्सर लोग आवारा गायों और बैलों को सड़क किनारे घूमते देखकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यही लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ जाती है. राजस्थान के जालौर जिले में हुई यह घटना भी कुछ ऐसी ही है. बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग अपने घर के बाहर पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आए एक बैल ने उन पर हमला कर दिया. 

बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग

यह घटना राजस्थान के जालौर जिले के चितलवाना इलाके की बताई जा रही है. वीडियो के मुताबिक एक बुजुर्ग अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी अचानक पीछे से आए बैल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग कई फीट ऊपर हवा में उछल गए और सड़क पर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, हालांकि सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने की वजह से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

वायरल वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग सड़क किनारे चल रहे हैं. तभी पीछे से एक बैल तेजी से उनकी ओर आता है और अचानक उन्हें जोरदार टक्कर मार देता है. टक्कर लगते ही बुजुर्ग हवा में उछलकर जमीन पर गिर पड़ते हैं. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है. वीडियो देखने वाले लोग इसे बेहद डरावना और खतरनाक बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – Robot Begging in China: चीन में ये क्या हो रहा? सड़क पर भीख मांगते हुआ दिखा रोबोट, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए इमोशनल कमेंट्स 

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपने रिएक्शन दिए. जिसमें एक यूजर ने लिखा, अगर बैल किसी का पालतू है तो उसके मालिक की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, और अगर वह आवारा है तो प्रशासन को उसकी व्यवस्था करनी चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, यह बेहद दुखद और टाली जा सकने वाली घटना है. इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए. वहीं एक यूजर ने लिखा, सड़क पर घूमने वाले आवारा जानवर अब लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – Indian Railway Viral Video: ट्रेन लेट होने का हर्जाना कौन देगा? प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायर होने पर टीसी ने लिया 500 रुपये फाइन, भड़के यूजर्स