डर से बड़ी होती है पेट की भूख… जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे

डर से बड़ी होती है पेट की भूख… जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे


Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं. वीडियो में तीन मजदूर जमीन से सैकड़ों फीट ऊपर लोहे के एक ढांचे पर बैठे दिखाई देते हैं. जहां आम इंसान नीचे झांकने की हिम्मत भी नहीं कर पाता, वहीं ये मजदूर उसी ऊंचाई पर आराम से टिफिन खोलकर खाना खाते और पानी पीते नजर आते हैं. 

वीडियो को @KUNDAN00PATEL ने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, डर सबको लगता है, लेकिन पेट अक्सर डर से बड़ा निकलता है. जहां लोगों की सांसें थम जाती हैं, वहां कुछ लोग अपनी रोजी-रोटी तलाशते हैं. गरीबी इंसान को वहां पहुंचाती है, जहां पहुंचने की हिम्मत हर किसी में नहीं होती. 

क्या है वीडियो में?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन मजदूर लोहे के बने एक बहुत ऊंचे ढांचे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि तीनों किसी टावर या ऊंची बिल्डिंग पर काम कर रहे हैं. उनके नीचे गहरी खाई नजर आती है और आसपास पहाड़ों जैसा इलाका दिखाई देता है. वहीं सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी ऊंचाई पर होने के बाद भी तीनों बिल्कुल आराम से बैठकर खाना खा रहे हैं. तीनों अपने-अपने टिफिन से खाना खाते नजर आते हैं और उनके पास पानी की प्लास्टिक की बोतल भी रखी होती है, जिससे वे पानी पीते भी दिखाई देते हैं. उनके चेहरों पर डर या घबराहट नहीं, बल्कि रोज की मेहनत और संघर्ष की आदत साफ नजर आती है. यही सीन लोगों को सबसे ज्यादा इमोशनल कर रहा है. 

यह भी पढ़ें – Delhi Viral Rickshawala: हिंदी, इंग्लिश और स्पेनिश में विदेशियों से फर्राटेदार बातचीत करता है ये रिक्शावाला, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं. जिसमें एक यूजर ने लिखा, गरीबी इंसान के लिए जीवन में किसी श्राप से काम नहीं है पेट और परिवार के लिए इंसान कुछ भी करता है. वहीं दूसरे ने कहा, डर सबको लगता है, लेकिन हालात कुछ लोगों को डर से भी आगे धकेल देते हैं. इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया कि जहां लोग जाने से भी डरते हैं, वहीं कुछ लोग अपना गुजारा करते हैं. इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, इनकी हिम्मत को सलाम है. वहीं किसी ने कहा, पेट की मजबूरी, डर से भी बड़ी ताकत बन जाती है. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि मजदूर ही देश की रीढ़ हैं. अगर एक दिन सभी मजदूर काम करना बंद कर दें तो देश की रफ्तार थम जाएगी. 

यह भी पढ़ें –  Viral Theft Video: चचा के साथ खेला हो गया… खेल-खेल में पर्स-मोबाइल चोरी कर ले गए बच्चे, कंफ्यूज हो गए अंकज जी; देखें वीडियो