- सूखे बेयरिंग के लिए तेल डालें, घिसे होने पर तुरंत बदलवाएं।
Ceiling Fan Speed Issue: गर्मी के मौसम में अगर सीलिंग फैन काम करना बंद कर दे तो आफत आ जाती है. भले ही आप एसी और कूलर यूज करते हैं, लेकिन इन्हें पूरे दिन यूज करना काफी महंगा पड़ता है. अगर पावर कट है तो इन्वर्टर बैटरी से सीलिंग फैन ही चल सकता है. लगातार यूज के बाद कई बार ऐसा होता है कि पंखे की स्पीड कम हो जाती है. भले ही आपने रेगुलेटर पर हाईएस्ट स्पीड सेट कर दी है, लेकिन पंखा उतनी तेज स्पीड से चलता नहीं है. अगर आपका पंखा धीमा हो गया है तो उसे बदलने से पहले ये कुछ काम कर देख लेने चाहिए.
Capacitor को बदलें- अगर पंखे की स्पीड कम हो गई है और यह हवा नहीं दे रहा है तो कैपेसिटर में दिक्कत हो सकती है. यह छोटा-सा पार्ट पंखे को फुल स्पीड पर चलने में मदद करता है. पुराना होने पर जब इसमें खराबी आने लगती है तो पंखे की स्पीड कम हो जाती है. इसलिए कैपेसिटर को बदलकर देख लें. इसकी कीमत ज्यादा नहीं होती और यह किसी भी इलेक्ट्रिकल शॉप पर मिल जाता है.
रेगुलेटर पर डालें नजर- ऐसा कम ही होता है पर कई बार रेगुलेटर में खराबी में पंखे की रफ्तार पर ब्रेक लगा सकती है. रेगुलेटर खराब होने पर पंखे को पूरी वॉल्टेज नहीं मिल पाती और यह बहुत धीमी गति से घूमने लगता है. इसलिए रेगुलेटर बदलकर देखें. अगर पंखा फिर से पूरी स्पीड में घूमने लगे तो समझ लें की रेगुलेटर में खराबी के कारण यह दिक्कत आ रही थी.
ब्लेड अलाइनमेंट- अगर पंखे की ब्लेड मुड़ गई है या इनका अलाइनमेंट गड़बड़ हो गया है तो भी पंखा हवा देना बंद कर सकता है. ऐसा होने पर पंखे को घूमने के लिए ज्यादा पावर लगानी पड़ेगी, जो दूसरे पार्ट्स के लिए भी नुकसानदायक है. इसलिए ब्लेड की अलाइनमेंट को चेक करें. अगर ब्लेड मुड़ी हुई नजर आ रही है तो हाथ से ही इसे सीधा किया जा सकता है. साथ ही मैक्सिमम एयरफ्लो के लिए ब्लेड को साफ रखें. ब्लेड पर गंदगी जमने से ये भारी हो जाती है और इन्हें घूमाने के लिए मोटर पर ज्यादा लोड पड़ता है.
बीयरिंग की देखरेख भी है जरूरी- ज्यादातर सीलिंग फैन में दो बॉल बीयरिंग लगे होते हैं और इन्हें देखरेख की जरूरत पड़ती है. बीयरिंग सूखने पर पंखा आवाज करने लगता है और कई बार इसकी स्पीड भी कम हो जाती है. ऐसी स्थिति में बीयरिंग पर थोड़ा तेल या लूब्रिकेंट डालकर काम चलाया जा सकता है. अगर बीयरिंग बिल्कुल घिस चुके हैं तो किसी इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर इन्हें रिप्लेस करवा लें.
ये भी पढ़ें-
Airtel Priority Postpaid का नाम अब Fast Lane हुआ, कंपनी बोली- बंद नहीं होगी सर्विस





