रणबीर कपूर ने मां के पैरों में रख दी थी अपनी पहली कमाई, नीतू कपूर की आंखों से छलक पड़े थे आंसू

रणबीर कपूर ने मां के पैरों में रख दी थी अपनी पहली कमाई, नीतू कपूर की आंखों से छलक पड़े थे आंसू


ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने स्टारकिड होने के बावजूद बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है. अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है और आज वो टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. अपने लंबे करियर और सफलता के दम पर रणबीर ने अच्छी-खासी संपत्ति भी बनाई है, लेकिन क्या आप उनकी पहली सैलरी जानते हैं?

250 रुपये थी रणबीर कपूर की पहली सैलरी
रणबीर कपूर की पहली कमाई 250 रुपये थी, जो उन्हें चाचा राजीव कपूर की फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ में असिस्ट करते समय मिली थी. 1996 में आई इस फिल्म में ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे दिग्गज एक्टर्स नजर आए थे. जब रणबीर को अपनी पहली कमाई के तौर पर ये 250 रुपये मिले, तो उन्होंने बिना देर किए इसे अपनी मां नीतू कपूर के पैरों में रख दिया. बेटे के इस प्यार को देखकर नीतू कपूर भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. 

Ranbir Kapoor First Salary: जब रणबीर कपूर ने मां के पैरों में रख दी थी अपनी पहली कमाई, नीतू कपूर की आंखों से छलक पड़े थे आंसू

ये भी पढ़ें:- भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर के लिए हैं अच्छा मौका? इम्तियाज अली ने दिया बड़ा बयान

रणबीर कपूर ने क्या कहा?
मैशेबल इंडिया से बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा था, ‘मेरी पहली सैलरी 250 रुपये थी, जो मुझे प्रेम ग्रंथ में असिस्ट करते समय मिली थी. एक गुड बॉय की तरह मैं अपनी मां के कमरे में गया और मैंने अपने पहले पे चेक को उनके पैरों पर रख दिया था. उन्होंने इसे देखा और वह रोने लगीं ये मेरी लाइफ का फिल्मी मोमेंट था.’

रणबीर कपूर का सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट 
इंटरव्यू में रणबीर ने अपने सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, ‘बात कुछ ऐसी है कि मैं न तो कोई पोस्ट करता हूं और न मेरे कोई फॉलोवर्स हैं. तो इसका कोई मतलब है? मेरे पास कोई अकाउंट नहीं है, लेकिन कभी ना नहीं कहना चाहिए. मैं अपना अकाउंट पब्लिक कर सकता हूं लेकिन अभी के लिए मैं ठीक हूं. मैं बिना सोशल मीडिया के ही अच्छा कर रहा हूं.’

रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवीज
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में वो भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं. ये फिल्म 30 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा रणबीर के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ है, जिसमें वो आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे. ये फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें:- रणबीर कपूर ने किराए पर दिया पाली हिल वाला अपार्टमेंट, 11 लाख मंथली होगा रेंट!