बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ नोट छाप रही ‘तुम्बाडची मंजुला’, बनीं 2026 की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मरा

बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ नोट छाप रही ‘तुम्बाडची मंजुला’, बनीं 2026 की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मरा


मराठी फिल्म ‘तुम्बाडची मंजुला’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने 5 दिनों में ही लगभग बजट वसूल कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी बना लिया है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर. 

पांचवें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 54 लाख कमाए. दूसरे दिन फिल्म ने 98 लाख का कलेक्शन किया. तीसरे दिन 1.73 करोड़ कमाए. चौथे दिन 70 लाख कमाए और पांचवें दिन 72 लाख कमाए. फिल्म ने टोटल 4.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ग्रॉस 5.51 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

2026 की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म
फिल्म ने ‘सुपर डुपर’ को पछाड़ दिया है. ‘सुपर डुपर’ ने 3.35 करोड़ कमाए थे. अब तुम्बाडची मंजुला से आगे Aga Aga Sunbai! Kay Mhantay Sasubai? है. इस फिल्म ने 8.97 करोड़ कमाए थे. पहले नंबर पर ‘राजा शिवाजी’ है. फिल्म ने 105.64 करोड़ का कलेक्शन किया. इस फिल्म को रितेश देशमुख ने बनाया. फिल्म में वो ही लीड रोल में हैं. उनके अलावा फिल्म में जेनेलिया, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन जैसे सटार्स हैं.

ये भी पढ़ें- सायनी घोष से पहले TMC की ये पूर्व मुस्लिम सांसद रही थी सुर्खियों में, मांग में सिंदूर भर लूटी लाइमलाइट, शादीशुदा जिंदगी में मचा था बवाल

दूसरे नंबर पर ‘देऊळ बंद 2’ है. फिल्म ने 62 करोड़ कमाए हैं. फिल्म थिएटर में लगी है और शानदार कमाई कर रही है. तीसरे नंबर पर Krantijyoti Vidyalay Marathi Madhyam है. इस फिल्म ने 28 करोड़ का कलेक्शन किया.

फिल्म में दिखे ये स्टार्स

तुम्बाडची मंजुला की बात करें तो ये हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म को विविध कोरगांवकर ने डायरेक्ट किया है. वहीं बवेश जानवलेकर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म में ओम भुटकर, मकरंद अनासपुरे, उषा नाडकर्णी, अंशुमान विचारे, प्रियल नाइक, गणेश पंडित, उमेश जगताप, योगेश शिरसाट, सिद्धेश्वर ज़डबुके जैसे स्टार्स हैं. फिल्म 5 जून को थिएटर में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 6 करोड़ के बजट में बनी है. आने वाले दिनों में फिल्म से और भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीदें हैं.

ये भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर ‘मुंज्या’ को पछाड़ेगी शरवरी वाघ की फिल्म? बनेगी करियर की सेकंड हाईएस्ट ओपनर