डोनाल्ड ट्रंप के पीस डील फाइनल होने के दावे पर ईरान का आया जवाब, कहा – ‘अभी तक…’


अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का शांति समझौते को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार (11 जून) को दावा किया कि समझौते से जुड़े बिंदुओं को मंजूरी मिल चुकी है, तेहरान के साथ पीस डील पर समझौता इसी सप्ताह हो सकता है. उन्होंने कहा कि जगह और समय की घोषणा जल्द की जाएगी. समझौता होने के बाद होर्मुज भी खुल जाएगा, लेकिन तबतक नाकाबंदी जारी रहेगी. ट्रंप के दावे पर ईरान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

पीस डील पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

ओवल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा,  ‘हमने ईरान के साथ युद्ध का एक शानदार समझौता कर लिया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘समझौते पर हस्ताक्षर होते ही होर्मुज स्ट्रेट आधिकारिक तौर पर खुल जाएगा, जो बहुत जल्द हो सकता है, शायद यूरोप में इस सप्ताह के आखिरी तक.’ ट्रंप ने कहा कि उनकी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अलावा यूएई,कतर, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और अन्य देशों के नेताओं से बात हुई है. उन्होंने कहा कि वे जल्द ही तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन से बात करेंगे.

ईरान के परमाणु हथियार रखने का मुद्दा सुलझा – ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि डील होने के साथ ही ईरान के परमाणु हथियार रखने का मुद्दा भी हल हो गया है. उन्होंने कहा, ‘सबसे अहम बात यह है कि हमारे पास एक ऐसा समझौता है, जिसके तहत ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा और यही इस समझौते को हासिल करने का हमारा पूरा मकसद था. इसलिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.’

धमकी के बाद ईरान पर US ने टाला हमला, ट्रंप बोले- डील पर हस्ताक्षर और जगह का जल्द ऐलान

ट्रंप के दावे पर ईरान क्या बोला?

उधर, ट्रंप के शांति समझौते के फाइनल होने पर ईरान का बयान भी सामने आया है. विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान ने समझौते पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं किया है.  ईरान की समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, उन्होंने कहा है कि ईरान ने समझौते पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है. उन्होंने आगे कहा कि ‘संबंधित अधिकारियों द्वारा समझौते के ड्रॉफ्ट के बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद, ईरान सरकार औपचारिक घोषणा करेगी.’

एलन मस्क की कंपनियों पर हमला करेगा ईरान, सेट कर दी टारगेट लिस्ट, क्या करेंगे ट्रंप?