चीन में ये क्या हो रहा? सड़क पर भीख मांगते हुआ दिखा रोबोट, वीडियो वायरल 

चीन में ये क्या हो रहा? सड़क पर भीख मांगते हुआ दिखा रोबोट, वीडियो वायरल 


Robot Begging in China: सोशल मीडिया पर आए दिन चीन की टेक्नोलॉजी से जुड़े कई अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई बार चीन की टेक्नोलॉजी लोगों को हैरान कर देती है, तो कई बार चीन से ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसकी लोगों ने उम्मीद भी नहीं की होती है. इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में चीन में सड़क पर बैठकर एक रोबोट भीख मांग रहा होता है, जिसके वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी में पड़ जाते हैं कि चीन में यह क्या हो रहा है. 

चीन में सड़क पर भीख मांगते दिखा रोबोट 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ErenChenAI नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में दिखाई देता है कि एक रोबोट घुटनों के बल सड़क पर बैठा होता है. वहीं इस रोबोट के आगे एक क्यूआर कोड, एक प्लेट और एक बैग रखा होता है. वहीं आसपास गुजरने वाले लोगों से वह हाथ में प्लेट उठाकर भीख मांगता है, जिसके बाद आसपास से गुजरने वाले लोग रोबोट की प्लेट में पैसे रखते हैं और वहां से निकल जाते हैं. यह वीडियो देखकर कई लोग भी हैरानी में पड़ गए कि चीन में यह क्या हो रहा है. इस वीडियो के ऊपर लोग कई तरह के कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.आपको बता दें कि इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और कई लोगों ने इसे लाइक किया और इस पर कमेंट भी किया है. 

ये भी पढ़ें-Viral Video: दीदी तो धुरंधर निकलीं… 5 फीट लंबे कोबरा को ऐसा पकड़ा जैसे रस्सी… वीडियो देख फूल जाएगी सांस 

यूजर्स बोले- रोबोट तो इंसानों की आखिरी नौकरी भी छीन रहे हैं 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग कई मजेदार कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर कमेंट किया रोबोट तो भिखारी की नौकरी भी छीन रहा है. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है अभी रोबोट थोड़ा क्यूट लग रहा है, अगले कुछ सालों में रोल बदल जाएगा और थोड़ा कम क्यूट लगेगा. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है वैसे तो रोबोट पहले से ही इंसानों की नौकरी छीन रहे थे ,अब यह इंसानों की आखिरी सड़क पर भीख मांगने की नौकरी को भी छीन रहे हैं. एक और यूजर कमेंट करता है कि यह मजाक अच्छा नहीं है अगर एआई और रोबोट सच में जिंदा हो गए तो हम इंसानों को इनसे खाना-पीना, घर और काम जैसी बेसिक चीजों के लिए भीख मांगनी पड़ सकती है. एक और यूजर मजाक के अंदाज में कमेंट करता है एआई ने इंसानों की नौकरी छीन ली, इसलिए इंसानों ने भीख मांगना शुरू कर दिया और अब रोबोट यह नौकरियां भी छीन रहे हैं. वहीं एक और यूजर ने मजाक के अंदाज में कमेंट किया सर प्लीज मेरी फ्यूचर की नौकरी को तो छोड़ दो.

ये भी पढ़ें-Indian Railway Viral Video: ट्रेन लेट होने का हर्जाना कौन देगा? प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायर होने पर टीसी ने लिया 500 रुपये फाइन, भड़के यूजर्स