
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, टूथब्रश को हर 12 से 16 हफ्ते, यानी लगभग 3 से 4 महीने में बदल देना चाहिए. चाहे ब्रश कितना भी महंगा या अच्छी क्वालिटी का क्यों न हो, एक तय समय के बाद उसके रेशे अपनी सफाई करने की क्षमता खोने लगते हैं. अगर ब्रश के रेशे पहले ही फैल जाएं या मुड़ जाएं, तो 3 महीने का इंतजार किए बिना उसे तुरंत बदल देना चाहिए.

हमारे मुंह में हर समय लाखों बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव मौजूद रहते हैं. ब्रश करने से ये बैक्टीरिया और खाने के कण साफ हो जाते हैं, लेकिन जब टूथब्रश पुराना हो जाता है, तो उसके रेशे कमजोर पड़ जाते हैं और दांतों की सही तरीके से सफाई नहीं कर पाते हैं. ऐसे में दांतों के बीच गंदगी जमा होने लगती है, जिससे बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.
Published at : 12 Jun 2026 08:42 AM (IST)





