हमका अपनी लाइफ जिए दो पापा… आंखों में आंसू लिए गिड़गिड़ाता रहा बाप, बॉयफ्रेंड संग चली गई बेटी

हमका अपनी लाइफ जिए दो पापा… आंखों में आंसू लिए गिड़गिड़ाता रहा बाप, बॉयफ्रेंड संग चली गई बेटी


Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हजारों लोगों को इमोशनल कर दिया है. वीडियो में एक पिता अपनी बेटी को रोकने की कोशिश करता नजर आता है, जबकि बेटी अपने  बॉयफ्रेंड के साथ जाने की जिद पर अड़ी रहती है. पिता बार-बार बेटी को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन लड़की अपनी बात नहीं सुनती है और अपने बॉयफ्रेंड के साथ चली जाती है. 

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग पिता की मजबूरी और दर्द को महसूस कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी के फैसले लेने का अधिकार है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर बहस का विषय बन गया है. 

आंखों में आंसू लिए गिड़गिड़ाता रहा बाप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ जाने की बात कह रही होती है. वहीं उसका पिता उसे रोकने और समझाने की कोशिश करता है. पिता काफी इमोशनल दिखाई देता है और बार-बार बेटी से बात करने की कोशिश करता है.वीडियो में सुनाई देता है कि पिता लड़के से पूछता है कि वह क्या काम करता है. इसी दौरान बेटी ऊंची आवाज में कहती है, हमका अपनी लाइफ जीने दो पापा. 

इसके बाद वह अपने बॉयफ्रेंड का हाथ पकड़कर आगे बढ़ने लगती है. पिता भी उनके पीछे-पीछे जाता नजर आता है और बेटी को रोकने की कोशिश करता है. वीडियो में लड़की अपने पिता को धमकी भी देती है कि पापा हम केस कर देंगे. वहीं आसपास मौजूद लोग इस सीन को आराम से खड़े देख रहे होते हैं और कुछ नहीं कहते हैं.

यह भी पढ़ें – Video: मात्र 36000 रुपये में नोएडा की लग्जरी लाइफ जी रहा 22 साल का प्रियांशु, जानिए कैसे करता है बचत

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

वीडियो पर हजारों कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. जिसमें एक यूजर ने कमेंट किया कि अब वो जा चुकी थी बाप अगर घर में पकड़ कर लाता फिर भी भाग जाती, वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करने हुए कहा, हमारे पापा होते तो अब तक लात-घूंसों की बरसात कर दिए होते, इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि ऐसी लड़कियों के साथ अंजाम बुरा होता हैं, उस पिता पर क्या बीती होगी. 

कई लोगों ने वीडियो देखकर कहा कि पिता की आंखों में दिखाई देने वाली बेबसी और चिंता किसी भी इंसान को इमोशनल कर सकती है. कुछ यूजर्स ने पिता की मजबूरी पर दुख जताया, जबकि कुछ ने लड़की के फैसले का सपोर्ट किया. कई यूजर्स का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो अक्सर फैक सीन भी होते हैं. 

यह भी पढ़ें – Video: मौत के बाद भी अपने कुत्ते को यूं रखा जिंदा, राख को लाइनर में मिला बनवाया टैटू- हर कोई हुआ भावुक