मुरझाए खीरों को केमिकल में डुबोकर हरा कर रहा था सब्जीवाला, यूजर्स बोले- खुलेआम कैंसर बेच रहा

मुरझाए खीरों को केमिकल में डुबोकर हरा कर रहा था सब्जीवाला, यूजर्स बोले- खुलेआम कैंसर बेच रहा


Cucumber Adulteration Viral Video : आजकल सोशल मीडिया पर खाने-पीने की चीजों में मिलावट से जुड़े वीडियो अक्सर देखने को मिल जाते हैं. कभी नकली दूध, कभी मिलावटी मसाले तो कभी फलों को चमकदार बनाने के लिए केमिकल के इस्तेमाल की वीडियो सामने आती रहती हैं, ऐसे वीडियो लोगों को हैरान भी करते हैं और उनकी सेहत को लेकर चिंता भी बढ़ा देते हैं. 

इसी बीच एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर हम जो सब्जियां खरीदकर घर ला रहे हैं, वे कितनी सुरक्षित हैं. वायरल वीडियो में एक सब्जी वाला मुरझाए हुए खीरों को हरे रंग के घोल में डुबोकर उन्हें ताजा बना रहा है, जिससे लोग उन्हें आसानी से खरीद लें. ऐसे में अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. 

मुरझाए खीरों को केमिकल में डुबोकर हरा कर रहा था सब्जीवाला

वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति जमीन पर बैठा नजर आता है. उसके आसपास सब्जियां रखी हुई हैं और कुछ लोग भी बैठे दिखाई देते हैं, वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति मुरझाए और फीके पड़ चुके खीरों को एक हरे रंग के घोल में डुबो रहा है. इसके बाद वह उन खीरों को बाहर निकालकर अलग रख देता है. 

वीडियो में यह प्रक्रिया बार-बार दोहराई जाती दिखती है. हैरानी की बात यह है कि वीडियो बनाने वाले की मौजूदगी के बाद भी वह व्यक्ति बिना किसी डर या हिचकिचाहट के यह काम करता नजर आता है और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराता भी दिखाई देता है. 

यह भी पढ़ें – पहले लगता था बस से डर, फिर भारत में मिला ऐसा अनुभव कि फैन हो गई विदेशी महिला- वीडियो वायरल

यूजर्स बोले- खुलेआम कैंसर बेच रहा

यह वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो देखने के बाद लोगों ने नाराजगी जताते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. जिसमें एक यूजर ने लिखा, अब सब्जियों का रंग देखकर भी भरोसा नहीं किया जा सकता, वहीं दूसरे यूजर ने कहा, यह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है. ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. इसके अलावा एक यूजर ने बोला, यह तो खुलेआम कैंसर बेच रहा है. इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने कमेंट किया की, कुछ लोग थोड़े से मुनाफे के लिए लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं. वहीं कई लोगों ने प्रशासन से इस मामले की जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की. 

यह भी पढ़ें – Video: मौत के बाद भी अपने कुत्ते को यूं रखा जिंदा, राख को लाइनर में मिला बनवाया टैटू- हर कोई हुआ भावुक