‘सबके पापा हैं और आप दारू पीकर मर गए’ अपने पिता की तस्वीर से बातें करती मासूम को देख फफक पड़े..

‘सबके पापा हैं और आप दारू पीकर मर गए’ अपने पिता की तस्वीर से बातें करती मासूम को देख फफक पड़े..


कहते हैं कि बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाना दुनिया का सबसे बड़ा दुख होता है. लेकिन जब एक मासूम बच्ची को यह समझ आ जाए कि उसके पापा के जाने की वजह क्या थी, तो उसका दर्द शब्दों से परे हो जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला और बेहद भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी पथरीला दिल इंसान अपने आंसू नहीं रोक पाएगा. इस वीडियो में एक छोटी सी मासूम बच्ची अपने घर की दीवार पर लगी अपने दिवंगत पिता की तस्वीर के सामने खड़ी होकर उनसे ऐसी शिकायतें कर रही है, जो सीधे कलेजे को चीर देती हैं.

“मम्मी मना करती थी ना, फिर क्यों पीते थे?”

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बेहद मासूम बच्ची उदास होते हुए अपने पिता की तस्वीर को एकटक देख रही है. वह अपनी तोतली और मासूम आवाज में अपने पिता की फोटो से बात करती है और कहती है “मम्मी आपको मना करती थी ना कि दारू मत पिया करो, फिर आपने क्यों पी? देखो, आज सबके पापा हैं, लेकिन आप दारू पीकर मर गए.” बच्ची की इस बात में अपने पिता को खोने का गहरा दुख भी है और एक ऐसी शिकायत भी, जिसका जवाब देने वाला अब इस दुनिया में नहीं है. वह तस्वीर को छूकर अपने पापा को याद करती है और उसकी आंखें नम हैं और बेबसी साफ चेहरे पर दिखाई दे रही है.

यह भी पढ़ें: घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा

फफक पड़ा इंटरनेट

यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. इस मासूम की निराशा और उसकी बेबसी को देखकर लाखों नेटिजन्स की आंखें नम हो गई हैं. लोग कमेंट बॉक्स में अपने इमोशंस को रोक नहीं पा रहे हैं. एक यूजर ने बेहद भावुक होकर लिखा, “इस बच्ची की सिसकियों ने मेरा दिल तोड़ दिया. जो लोग शराब के आदी हैं, उन्हें एक बार अपनी बोतलों को छोड़कर इस बच्ची का चेहरा देख लेना चाहिए कि उनके पीछे उनके बच्चों का क्या हाल होगा.” 

दूसरे यूजर ने लिखा, “भगवान इस बच्ची को यह दुख सहने की शक्ति दे. एक पिता के लिए उसकी शराब परिवार से बड़ी हो गई, लेकिन भुगतना इस मासूम को पड़ रहा है. यह वीडियो देखकर मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया.”

यह भी पढ़ें: Seema Haider Viral Video: सीमा हैदर के बर्थडे पर सचिन ने गिफ्ट कर दी कार, आंखों पर पट्टी बांधकर दिया सरप्राइज; देखें वीडियो