नरेंद्र मोदी ने 10 जून 2026 को स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल पर दुनियाभर के नेताओं ने बधाई दी है. कभी ‘इंडिया आउट’ का नारा देने वाले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने प्रधानमंत्री की तारीफ की. वहीं, पाकिस्तान के ‘दोस्त’ मलेशिया के प्रधानमंत्री ने भी बधाई दी है.
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा, उनके नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड भारत के विकास और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने में उनके वर्षों के समर्पित जनसेवा और लीडरशिप का प्रमाण है.
मलेशिया के प्रधानमंत्री ने दी बधाई
इब्राहिम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई. यह उपलब्धि भारत के विकास, समृद्धि और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने में उनके वर्षों के समर्पित जनसेवा और नेतृत्व का प्रमाण है.
‘भारत से द्विपक्षीय संबंध करेंगे मजबूत’
उन्होंने आगे लिखा, ‘मलेशिया भारत के साथ अपनी घनिष्ठ और दीर्घकालिक मित्रता को महत्व देता है और मैं द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों के लोगों के लिए अवसरों का बढ़ाने में सहयोग जारी रखने के लिए तैयार हूं. मैं प्रधानमंत्री मोदी की लगातार सफलता और भारत की जनता के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं.’
Heartiest congratulations to PM Modi on this historic milestone of becoming India’s longest-serving elected Prime Minister. This achievement stands as a testament to his years of dedicated public service and leadership in advancing India’s development, prosperity and standing on… pic.twitter.com/psBHZLNcG3
— Anwar Ibrahim (@anwaribrahim) June 10, 2026
मालदीव के राष्ट्रपति ने दी बधाई
मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने पीएम मोदी को इस खास उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने पर हार्दिक बधाई. मालदीव आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और साझा हितों के मार्गदर्शन में भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए तत्पर है.’
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को पीछे छोड़ने के बाद बोले पीएम मोदी- ‘सबसे बड़ी कसौटी…’
Warm congratulations to His Excellency Prime Minister @narendramodi on becoming India’s longest-serving elected Prime Minister by consecutive days in office.
The Maldives looks forward to further strengthening cooperation with India, guided by mutual respect, sovereign equality,…
— Dr Mohamed Muizzu (@MMuizzu) June 10, 2026
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने लिखा, ‘यह वास्तव में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो प्रधानमंत्री मोदी पर भारत की जनता के अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाती है, जिन्हें वे अपनी आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं का मार्गदर्शक मानते हैं. उनके कार्यकाल के दौरान भारत की उल्लेखनीय आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रगति उनके नेतृत्व का प्रमाण है.’
नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक चुने हुए PM का रिकॉर्ड, अमेरिका से आई बधाई, कहा – ‘उनकी लीडरशिप में…’





