यूपी में यह क्या हो रहा है… पहले अलीगढ़ और अब कानपुर, सास को फिर ले उड़ा दामाद

यूपी में यह क्या हो रहा है… पहले अलीगढ़ और अब कानपुर, सास को फिर ले उड़ा दामाद


Mother-In-Law Married Son-In-Law: कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया था जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया था.  वहां बेटी की शादी से पहले उसकी मां अपने होने वाले दामाद के साथ चली गई थी. अब एक बार फिर यूपी से ऐसा ही मामला सामने आया है, लेकिन इस बार चर्चा कानपुर की हो रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक महिला अपने दामाद के साथ घर छोड़कर चली गई और बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे.  वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं और रिश्तों को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. 

 

यह भी पढ़ेंः पाप धोने वाली गंगा-यमुना में कपड़ों का अंबार; चारधाम यात्रा के बीच सामने आया वीडियो, भड़के लोग

‘उस बेटी का क्या होगा?’ लोगों ने उठाए सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा कि अगर ऐसे मामले बढ़ते रहे तो रिश्तों की पहचान ही बदल जाएगी.  वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चिंता उस बेटी की होनी चाहिए, जिसकी जिंदगी अचानक बदल गई. कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर उस लड़की की भावनाओं और भविष्य के बारे में कौन सोचेगा.  

एक अन्य यूजर ने लिखा कि किसी भी मां का पहला फर्ज अपने बच्चों की खुशियों का ध्यान रखना होता है, इसलिए यह मामला लोगों को और ज्यादा भावुक कर रहा है.  सोशल मीडिया पर ऐसे कई कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं, जिनमें लोग बेटी की स्थिति को लेकर चिंता जता रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि हर फैसले का असर सिर्फ दो लोगों पर नहीं, बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर लगातार शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Video: चीन में ये बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा है? वीडियो देख दुनिया कर रही सलाम, आप भी देखें